US FED Rate Cut: अमेरिका से एक बड़ी खबर आ रही है. अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती की है. US फेड ने लगातार दूसरी बार दरों में कटौती की है. इसके तहत नवंबर पॉलिसी में दरें 25 बेसिस पॉइंट्स घटाई गई हैं. इससे पहले सितंबर पॉलिसी में सेंट्रल बैंक ने लंबे समय बाद दरों में कटौती की थी, जिसमें ब्याज दरें 50 बेसिस पॉइंट घटी थी. दरों पर फेडरल ओपन मार्केट कमिटी यानी FOMC की मीटिंग 6 से 7 नवंबर को हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया.

अमेरिका में ब्याज दरें घटी
FOMC मीटिंग में एक चौथाई ब्याज दरें घटाने के बाद यह 4.50% - 4.75% पर आ गई है. ब्याज दर घटने से अमेरिका में होम लोन, क्रेडिट कार्ड समेत ऑटो लोन की दरों पर असर पड़ेगा. हालांकि, दरों में कटौती का अनुमान एनलिस्ट्स को पहले से ही था, जिसमें जेपी मॉर्गन, बार्कलेज और गोल्डमैन सैक्स शामिल रहे. इससे पहले 17 से 18 सितंबर को हुई फेड पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों को आधे फीसदी घटा दिया गया था.
यूएस फेड ने क्यों घटाई ब्याज दरें
अमेरिका में सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरें घटाने की वजह भी बताई है. फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि नीतिगत दरों में कटौती का मतलब है कि पॉलिसीमेकर्स ने घटती बेरोजगारी दर और महंगाई से राहत पर भरोसा जताया है. साथ ही फेड ने कहा कि अमेरिका में इकोनॉमिक एक्टिविटी लगातार मजबूत गति से बढ़ रही है. जॉब मार्केट से जोखिम और महंगाई कमतर संतुलित रहे.
स्टॉक मार्केट में बना रिकॉर्ड
यूएस फेड ने ब्याज दरों में कटौती की, जिसका असर स्टॉक मार्केट में भी देखने को मिल रहा. प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से जारी तेजी और बढ़ गई है. फिलहाल तो क्लोजिंग से ठीक पहले बाजार में रिकॉर्ड बन गया. S&P 500, नैस्डैक और डाओ तीनों इंडेक्स ने इंट्राडे में रिकॉर्ड हाई टच किया. इससे पहले बाजार ने इलेक्शन के बाद धुआंधार तेजी दर्ज की गई थी, जोकि अबतक के इतिहास में बेस्ट पोस्ट-इलेक्शन रैली रही थी.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
