FOMC Meet: भारतीय शेयर बाजारों में आज 18 सितंबर को जबरदस्त एक्शन है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे. अमेरिका में फेड पॉलिसी में ब्याज दरें घटने की उम्मीद से ग्लोबल मार्केट में जोश दिख रहा. घरेलू मार्केट में सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे. कारोबारी सेशन की कमजोर शुरुआत के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकॉर्ड हाई टच किया. बाजार में जोश बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी से है. वहीं, IT सेक्टर में तगड़ी मुनाफावसूली दर्ज की जा रही है.
बाजारों में ताबड़तोड़ एक्शन
घरेलू बाजार में कारोबारी सेशन में सेंसेक्स ने 83,310 और निफ्टी ने 25,478 का रिकॉर्ड स्तर टच किया. बाजार के शुरुआती कारोबार में करीब 250 शेयरों ने 52-वीक का हाई टच किया. इस दौरान करीब 300 शेयरों में अपर सर्किट लग गया. बता दें कि दोपहर साढ़े 12 बजे तक करीब 4000 शेयरों में कारोबार हो रहा. बाजार की रैली में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी बढ़कर 470 लाख करोड़ रुपए के पास पहुंच गया.

अमेरिका में ब्याज दरें घटने का अनुमान
अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व (US FED) की दो दिन की पॉलिसी मीटिंग आज देर रात खत्म होगी. इसमें ब्याज दरें घटने का अनुमान है. करीब 65 फीसदी मार्केट एनलिस्ट्स मान रहे हैं कि फेड सितंबर पॉलिसी में 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती कर सकता है.
करीब 1 साल बाद बदलेंगे रेट्स
अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की सितंबर पॉलिसी मीटिंग शुरू हो गई है. फेड बैठक पर बाजार की नज़र है. 60% से ज्यादा जानकार इस बार ब्याज दरों में 0.5% कटौती के पक्ष में हैं. यह Covid के बाद पहला रेट कट होगा. इससे पहले फेड ने 11 पॉलिसीस में 5% के दरों में बढ़ोतरी की थी. बता दें कि जुलाई 2023 की पॉलिसी के बाद से दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
