US Fed FOMC Meeting Outcome; US Fed Rate Cut News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा टैरिफ लगाए जाने के बीच दुनियाभर की अर्थव्यवस्था में मची खलबली के बीच यूएस फेड ने एक राहत की खबर दी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व यानू यूएस फेड ने बुधवार (29 अक्टूबर) को ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की घोषणा की।

इसके साथ यह दूसरी बार है जब अमेरिकी सेंट्रल बैंक (US Federal Reserve, US Fed) ने ब्याज दरों में यह कटौती की है। इस कटौती के साथ ही फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बेंचमार्क दर को 3.75%-4% के दायरे में ला दिया है। हालांकि दिसंबर में होने वाले अगले निर्णय को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट दृष्टिकोण नहीं दिया गया। ब्याज दरों में कटौती के ऐलान के साथ ही फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा है कि 1 दिसंबर से बैलेंस शीट रन-ऑफ (Quantitative Tightening) की प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी।
यूएस फेड ने सितंबर में घटाईं थीं ब्याज दरें
इससे पहले 17 सितंबर 2025 को घोषित अमेरिकी फेड के सितंबर नीतिगत नतीजों में बेंचमार्क ब्याज दर को 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के साथ 4% से 4.25% के बीच कम किया था। सितंबर 2025 की ब्याज दर में कटौती दिसंबर 2024 के बाद पहली ब्याज दर कटौती थी।
ब्याज दरों में कटौती के बाद अमेरिकी बाज़ार में मिलाजुला असर
ब्याज दरों में कटौती के बाद अमेरिकी बाज़ार में कमजोरी देखी गई। बेंचमार्क इंडेक्स डाऊ जोंस (Dow Jones Industrial Average) गिरावट के साथ अपने डे हाई लेवल से 500 अंकों की गिरावट में आ गया। डाऊ जोंस 48040 के डे हाई से 47,473 के लो लेवल पर आ गया। हालांकि,आखिर में बंद होने पर थोड़ा ऊपर 47,632 पर बंद हुआ। Big Tech शेयरों के दम पर NASDAQ में उछाल देखी गई। बंद होने पर नेस्डेक 130.98 अंक चढ़कर 23,958.47 पर रहा जबकि S&P 500 मामूली गिरावट के साथ 6,890.59 पर रहा।
रेट कटौती के बाद बॉन्ड में गिरावट
फेड द्वारा रेट कट के बाद बाॉन्ड की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल द्वारा दिसंबर में अतिरिक्त ब्याज दर में कटौती के कोई संकेत नहीं मिलने के बीच बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी हुई है। पॉवेल ने कहा कि दिसंबर की बैठक में नीतिगत दरों में और कटौती कोई पूर्व-निर्धारित निष्कर्ष नहीं है। 10 ईयर्स ट्रेजरी यील्ड दिन में पहले 3.98% पर कारोबार करने के बाद बढ़कर 4.05% हो गई। टू ईयर्स यील्ड पहले 3.5% पर कारोबार करने के बाद बढ़कर 3.58% हो गई।
जेरोम पॉवेल की बड़ी बातें
फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल ने कहा कि मौजूदा स्थिति 'जटिल' है और साथ में उन्होंने माना कि रोजगार बाजार सुस्त है, लेकिन खपत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अब देखना होगा कि यह संतुलन किस ओर जाता है। पॉवेल ने दोहराया कि FOMC अब मीटिंग दर मीटिंग इकोनॉमी के डाटा के हिसाब से फैसला करेगी।
अपने बयान में पॉवेल ने कहा कि आर्थिक गतिविधियां मध्यम गति से बढ़ रही हैं, लेकिन नौकरियों में वृद्धि कमजोर पड़ी है। इससे बेरोजगारी दर हल्की बढ़ी है, जबकि महंगाई कुछ ऊंची बनी हुई है। बयान में आगे यह भी कहा गया कि रोजगार के मोर्चे पर नीचे की तरफ जोखिम बढ़े हैं।
More From GoodReturns

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications