Stock Market Gain Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज बुधवार को तेजी दर्ज की जा रही. बाजार में ज्यादातर इंडेक्स पॉजिटिव ट्रेड कर रहे. सेंसेक्स करीब 800 अंकों की मजबूती के साथ 80250 के लेवल पर पहुंच गया है. निफ्टी भी करीब 250 अंकों की मजबूती के साथ 24,450 के पार निकल गया है. बाजार में जारी तेजी में सबसे ज्यादा खरीदारी आईटी सेक्टर के शेयरों में हो रही.
इन शेयरों में तेज हलचल
स्टॉक मार्केट में आज चौतरफा तेजी देखी जा रही है. बाजार की तेजी में आईटी स्टॉक्स सबसे आगे हैं. एनएसई पर निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 4 फीसदी उछल गया है. निफ्टी में शामिल टीसीएस, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयर 3 से 4 फीसदी चढ़ गए हैं, जोकि टॉप गेनर हैं. इसके अलावा बीईएल का शेयर 4.5 फीसदी उछल गया है. जबकि इंडसइंड बैंक, टाइटन, एचडीएफसी लाइफ के शेयर 1-1 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे.
तेजी में निवेशकों की बल्ले-बल्ले
शेयर बाजार में जारी तेजी के चलते निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ है. क्योंकि बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 6.5 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया है. कुल मार्केट कैप मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद 444.88 लाख करोड़ रुपए था, जोकि आज दोपहर 1 बजकर 30 मिनट के आसपास बढ़कर करीब 451.41 लाख करोड़ रुपए पास पहुंच गया है.

बाजार में क्यों है तेजी?
घरेलू बाजार में आज तेजी की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल फैक्टर्स हैं. क्योंकि अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से ग्लोबल मार्केट में जोश देखने को मिल रहा है. जापान का निक्केई इंडेक्स 1000 अंकों की मजबूती के साथ 39500 के करीब पर पहुंच गया है. अमेरिकी वायदा बाजार में भी 1 से 2 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की जा रही है. हालांकि, हॉन्गकॉन्ग और चीन के बाजारों में नरमी देखने को मिल रही है.
अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का जादू
दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप एग्जिट पोल में बहुमत हासिल कर चुके हैं. ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी 270 सीट के पास पहुंच गई है. वे 20 जनवरी को देश 47वें राष्ट्रपति को तौर पर शपथ लेंगे. ट्रंप की जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई भी दी है.
More From GoodReturns

MSCI अगस्त रिव्यू: इन 4 शेयरों की हुई धमाकेदार एंट्री, क्या आज बाजार में दिखेगा बड़ा एक्शन?

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

निफ्टी 50 में बड़ा बदलाव: BSE की एंट्री और विप्रो की एग्जिट? जानें पैसिव फ्लो का पूरा गणित

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications