नयी दिल्ली। अमेरिका के कॉमर्स डिपार्टमेंट के मुताबिक सबसे खराब गिरावट के बाद देश की अर्थव्यवस्था ने तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 33.1 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। ये अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए एक रिकॉर्ड वापसी है। इससे पहले कोविड-19 महामारी के कारण अप्रैल-जून अवधि में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 31.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जबकि पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में ये पांच प्रतिशत घटी थी। हालांकि 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही के 2020 की समान तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था 2.9 प्रतिशत घटी है। 2019 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले 2020 की समान तिमाही में ये 9 फीसदी घटी थी।

बेहतर हुए हालात
कॉमर्स डिपार्टमेंट के अनुसार तीसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में ग्रोथ कारोबारों को फिर से खोलने और गतिविधियों के फिर से शुरू करने के प्रयासों को दर्शाती है, जिन्हें कोरोना के कारण बंद या रोक दिया गया था। 1947 में रिकॉर्ड रखने के बाद से ये अमेरिका अर्थव्यवस्था में आई सबसे तगड़ी उछाल है। उपभोक्ताओं और व्यवसायों द्वारा खर्च में वृद्धि से अमेरिकी जीडीपी को काफी सहारा मिला है।
सरकारी सपोर्ट है एक बड़ा कारण
लेकिन अर्थशास्त्रियों ने चेतावनी दी है कि महामारी के बीच सरकार की तरफ से दी गई 3 ट्रिलियन डॉलर की मदद से इकोनॉमी को काफी राहत मिली। बेरोजगार श्रमिकों और व्यवसायों के लिए दिया गया ज्यादातर पैसा खत्म हो गया है। एक दूसरे डेटा के अनुसार सितंबर में खर्च कम हुआ है और रिकवरी की रफ्तार कम हुई है। जुलाई-सितंबर तिमाही में सरकारी खर्च में गिरावट आई है। फेडरल सरकार का खर्च 6.2 प्रतिशत और राज्य और स्थानीय सरकार का खर्च 3.3 प्रतिशत घटा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
