US-China Trade War: अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा. यूएस की ओर से टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद चीन एक बार फिर मुंहतोड़ जवाब दिया है. इसके तहत अमेरिकी सामानों पर टैरिफ को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है, जिसे 125% कर दिया है. नई दरें कल से ही लाागू हो जाएंगी.
चीन ने अमेरिकी सामानों पर बढ़ाया टैरिफ
चीन ने अमेरिकी सामानों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की योजना का ऐलान किया है. इससे 12 अप्रैल से कुल टैरिफ दरें बढ़कर 125% हो जाएगी. यह फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से हाल ही में चीन के प्रोडक्ट्स पर अमेरिकी टैरिफ को बढ़ाकर 145% करने के बाद लिया गया है. चीन के इस कदम से ग्लोबल टेंशन और आर्थिक अनिश्चितता बढ़ने की आशंका है.

चीन ने EU से की सपोर्ट का आह्वान
आज 11 अप्रैल को स्पेन के प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग के दौरान चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग ने यूरोपीय संघ (EU) से चीन के साथ सहयोग करने का आह्वान किया. यह अपील संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बढ़ते ट्रेड टेंशन के बीच अंतर्राष्ट्रीय समर्थन के लिए चीन की मंशा के तौर पर देखा जा रहा.
चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि वह चीन के सामानों पर अमेरिका की ओर लगाए जाने वाले किसी भी टैरिफ बढ़ोतरी को नज़रअंदाज़ करेगा. शी जिनपिंग ने बीजिंग में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ के साथ मीटिंग के दौरान इसे "एकतरफ़ा बदमाशी" करार दिया.
दोनों नेताओं के बीच यह बैठक बीजिंग के डियाओयूताई गेस्ट हाउस में हुई, जहां दोनों नेताओं को इसके बगीचों में टहलते हुए देखा गया. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शी की टिप्पणियों की रिपोर्ट दी.
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
