अमेरिका-चीन के बीच लंबे समय से चला ट्रेड वॉर अब खत्म होने की दिशा में है। जी हां पिछले 18 महीने से चल रहे व्यापार जंग को समाप्त करने की दिशा में दोनों देशों ने पहला कदम बढ़ाया।
नई दिल्ली: अमेरिका-चीन के बीच लंबे समय से चला ट्रेड वॉर अब खत्म होने की दिशा में है। जी हां पिछले 18 महीने से चल रहे व्यापार जंग को समाप्त करने की दिशा में दोनों देशों ने पहला कदम बढ़ाया। अमेरिका और चीन दुनिया की पहले और दूसरे नंबर की बड़ी अर्थव्यवस्था हैं, दोनों दो साल से आपस में व्यापार युद्ध में उलझी हैं। इस पर समझौते की कोशिश है। दोनों देशों ने बुधवार को व्यापार करार के पहले चरण पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों की सरकारों ने पिछले साल दिसंबर में व्यापार करार की दिशा में आगे बढ़ने का निर्णय लिया था।

विश्व के ज्यादातर शेयर बाजार में रही तेजी
डील के पहले चरण के तहत अमेरिका ने चीन से आयात होने वाले सामान पर लगाए गए कुछ नए टैरिफ को वापस लेने की घोषणा की। बदले में चीन अमेरिका से ज्यादा ऐग्री प्रॉडक्ट खरीदेगा। डील पर दस्तखत होने की संभावन के बीच बुधवार को विश्व के ज्यादातर शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई। हालांकि भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।
चीन के साथ दूसरे चरण की बातचीत जल्द होगी: ट्रंप
बता दें कि व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ दूसरे चरण की बातचीत भी जल्द शुरू होगी। जबकि पहले चरण की बातचीत पर अमल में आते ही दोनों देश दूसरे चरण की तरफ आगे बढ़ेगा। हालांकि तब तक सैकड़ों अरब डॉलर के चाइनीज आयात पर टैरिफ पहले की तरह लगता रहेगा ट्रंप ने कहा कि दूसरे फेज के लिए सहमति जैसे ही बन जाती है, हम एक्स्ट्रा टैरिफ वापस ले लेंगे। उन्होंने कहा कि यह डील ऐतिहासिक है।
चीन 200 अरब डॉलर का अमेरिकी सामान का करेगा आयात
चीन अगले दो सालों में 200 अरब डॉलर से अधिक अमेरिकी सामान का आयात करेगा। इसमें 50 अरब डॉलर का ऐग्री प्रॉडक्ट, 75 अरब डॉलर का मैन्युफैक्चरिंग प्रॉडक्ट और 50 अरब डॉलर का एनर्जी सेक्टर से होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
