Upcoming IPOs: शेयर बाजार में निवेशकों के लिए सितंबर का दूसरा हफ्ता खास रहने वाला है। इस दौरान अर्बन कंपनी, देव एक्सेलेरेटर और श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र जैसे तीन बड़े आईपीओ आने वाले हैं। इन कंपनियों के पब्लिक इश्यू 10 सितंबर 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे और 12 सितंबर 2025 को बंद होंगे। अलॉटमेंट की प्रक्रिया 15 सितंबर को होगी और निवेशकों के शेयर 17 सितंबर 2025 को NSE और BSE पर लिस्ट होंगे।

अर्बन कंपनी का IPO
अर्बन कंपनी घरेलू और ब्यूटी सर्विस के लिए जानी जाती है। कंपनी घर की सफाई, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबिंग और ब्यूटी ट्रीटमेंट जैसी सुविधाएं देती है। यह फिलहाल भारत के साथ-साथ UAE और सिंगापुर के 51 शहरों में अपनी सर्विस दे रही है।
इस IPO से कंपनी लगभग 1900 करोड़ रुपए जुटाएगी।
इसमें 472 करोड़ रुपए के नए शेयर शामिल होंगे, जबकि 1,428 करोड़ रुपए के पुराने शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।
IPO का प्राइस बैंड 103 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है।
देव एक्सेलेरेटर का IPO
देव एक्सेलेरेटर एक को-वर्किंग और मैनेज्ड ऑफिस स्पेस कंपनी है। देश में फ्लेक्सिबल ऑफिस कल्चर तेजी से बढ़ रहा है और कंपनी इसी सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।
इसका IPO आकार 143.35 करोड़ रुपए है।
इसमें केवल नए शेयर जारी होंगे।
प्रति शेयर कीमत 61 रुपए तय की गई है।
श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र का IPO
श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र एक ज्वेलरी कंपनी है, जो खासतौर पर मंगलसूत्र और अन्य आभूषण बनाने का काम करती है।
कंपनी का IPO 400.95 करोड़ रुपए का होगा।
इसमें भी सिर्फ नए शेयर जारी किए जाएंगे।
IPO प्राइस बैंड 165 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।
GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर निवेशकों की नजर
लिस्टिंग से पहले निवेशक सबसे ज्यादा ध्यान GMP पर देते हैं, क्योंकि यह शेयर की संभावित कीमत का अंदाजा देता है।
अर्बन कंपनी: 103 रुपए के प्राइस पर इसका GMP 20 रुपए है। यानी शेयर लगभग 123 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। अनुमानित मुनाफा करीब 19% और प्रति लॉट फायदा लगभग 2900 रुपए हो सकता है।
देव एक्सेलेरेटर: 61 रुपये पर इसका GMP 9 रुपए है। यानी लिस्टिंग कीमत करीब 70 रुपए हो सकती है। अनुमानित लाभ लगभग 14.7% और प्रति लॉट फायदा करीब 2,115 रुपये हो सकता है।
श्रृंगार हाउस: 165 रुपए पर इसका GMP 20 रुपए है। यानी यह लगभग 185 रुपए पर लिस्ट हो सकता है। अनुमानित मुनाफा करीब 12% और प्रति लॉट फायदा लगभग 1,800 रुपए हो सकता है।
निवेशकों के लिए क्या मायने रखता है?
ये तीनों कंपनियां अलग-अलग सेक्टर से जुड़ी हैं।
अर्बन कंपनी टेक और घरेलू सेवाओं में,
देव एक्सेलेरेटर को-वर्किंग स्पेस में,
श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र ज्वेलरी बिजनेस में काम करती है।
छोटे निवेशकों के लिए अर्बन कंपनी का IPO फिलहाल सबसे आकर्षक दिख रहा है, क्योंकि इसका GMP बाकी दोनों से ज्यादा है। हालांकि, किसी भी IPO में निवेश करने से पहले कंपनी का बिजनेस मॉडल, मार्केट ट्रेंड और रिस्क फैक्टर समझना जरूरी है।
More From GoodReturns

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications