नयी दिल्ली। एलपीजी गैस सिलेंडर से बहुत सुविधा होती है। पिछले कुछ सालों में इसका इस्तेमाल ग्रामीण इलाकों में खूब बढ़ा है। मगर गैस सिलेंडर से दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। ऐसी किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना से घर को नुकसान के अलावा किसी भी सदस्य को चोट या मृत्यु भी हो सकती है। पर क्या आप जानते हैं कि सिलेंडर से होने वाली किसी भी दुर्घटना के मामले में लाखों रु की बीमा राशि मिलती है। बहुत से लोगों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती कि गैस सिलेंडर दुर्घटना से लगने वाली चोटों, मृत्यु और प्रॉपर्टी को हुए नुकसान पर बीमा कवर मौजूद होता है। ऐसे मामलों में आपको ऑयल मार्केटिग कंपनियों (ओएमसी) से बीमा क्लेम करना होगा। जिस दिन आपके घर में गैस सिलेंडर कनेक्शन लगता है ये बीमा कवर उसी दिन से शुरू हो जाता है। यहां हम आपको बताएंगे कि गैस सिलेंडर से दुर्घटना पर कितना बीमा मिलता है और आप उसके लिए कैसे क्लेम कर सकते हैं।
क्या ओएमसी की पॉलिसी
इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसी ओएमसी दुर्घटना से प्रभावित व्यक्तियों को तुरंत राहत प्रदान करने के लिए 'पब्लिक लायबिलिटी पॉलिसी फॉर ऑयल इंडस्ट्रीज' जैसी बीमा पॉलिसी लेती हैं। इस पॉलिसी के तहत ओएमसी के पास रजिस्टर्ड सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को शामिल किया जाता है। बीमा राशि की बात करें ये 6 लाख रु होती है।
इस नियम का रखें ध्यान
एक बारीक नियम है और वो ये कि यदि एलपीजी सिलेंडर दुर्घटना का मुख्य कारण है तो आपको कवर मिलेगा। मगर यदि मुख्य वजह कुछ और है और उसके चलते गैस सिलेंडर में आग या ब्लास्ट होता है तो फिर आपको नुकसान के लिए कोई भरपाई नहीं की जाएगी। जुलाई 2019 में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा राज्य सभा को मिलने वाली कवर राशि के बारे में जानकारी दी गई थी।
कितनी मिलती है कवर राशि
मृत्यु पर प्रति व्यक्ति 6,00,000 रुपये का दुर्घटना कवर मिलता है। प्रति व्यक्ति अधिकतम 2 लाख रु के साथ हर घटना पर 30 लाख रुपये के मेडिकल खर्च और प्रॉपर्टी को हुए नुकसान के मामले में अधिकतम 2,00,000 रुपये दिए जाते हैं।
कैसे करें क्लेम
सभी रजिस्टर्ड एलपीजी उपभोक्ता पीएसयू तेल कंपनियों द्वारा ली गई बीमा पॉलिसी के तहत कवर होते हैं। दुर्घटना की स्थिति में आपको डिस्ट्रिब्यूटर को लिखित तौर पर तुरंत सूचित करना चाहिए। फिर वो संबंधित तेल कंपनी और बीमा कंपनी को इसके बारे में सूचित करता है। दुर्घटना में जनरेट होने वाले बीमा क्लेम की औपचारिकता पूरी करने में तेल कंपनियों द्वारा ग्राहक या परिजनों की सहायता की जाती है। इसके अलावा सभी एलपीजी वितरकों के पास एलपीजी दुर्घटना की स्थिति में थर्ड पार्टी लायबिलिटी इंश्योरेंस कवर नुकसान भी होता है।
नया बुकिंग नंबर
बता दें कि इंडेन ने गैस बुकिंग का नंबर बद दिया है। अगर आप इंडेन ग्राहक हैं तो अब आपको कंपनी की तरफ जारी किए गए नये नंबर पर कॉल करके गैस सिलेंडर बुक करना होगा। कंपनी ने नया नंबर 7718955555 जारी किया है। इंडेन ग्राहक इस नंबर पर कॉल करके गैस सिलेंडर बुक करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications