UPI Transaction In October: डिजिटल ट्रांजैक्शन का प्रचलन बढ़ता ही जा रहा है और इसका आलम यह है कि हर महीने नित्य नया रिकॉर्ड बन रहा है। डिजिटल ट्रांजैक्शन में भारत दुनिया में अपनी ताकत को दिखा रहा है और इसी कड़ी में अब अक्टूबर में UPI ट्रांजैक्शन ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। एनपीसीआई के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में रिकॉर्ड 20.7 बिलियन यानी 2,070 करोड़ यूपीआई ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी वैल्यू 27.28 लाख करोड़ रुपये रही।

यह आंकड़ा पिछले महीने सितंबर के मुकाबले वॉल्यूम के आधार पर 5% और वैल्यू के आधार पर 10% अधिक है। अक्टूबर से पहले यूपीआई से लेन-देन का आंकड़ा सितंबर महीने में 1963 करोड़ ट्रांजैक्शंस और अगस्त महीने में 2001 करोड़ लेन-देन का था। NPCI के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, अक्टूबर में हर दिन एवरेज 66.8 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जो वैल्यू के लिहाज से 88,000 करोड़ रुपए के करीब रहे।
सालाना आधार पर वॉल्यूम में 25% और वैल्यू में 16% की उछाल
सितंबर महीने में यूपीआई के जरिए 24.90 लाख करोड़ रुपये और अगस्त महीने में 24.85 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ। अक्टूबर महीने में ट्रांसैक्शन की संख्या 25% बढ़ी जबकि इनकी वैल्यू में 16% का इजाफा हुआ। अगस्त 2025 में वॉल्यूम 20 बिलियन के करीब था, जो अब पार हो गया।
अक्टूबर में बना था एक दिन में सबसे अधिक ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड
देश की फ्लैगशिप रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट्स सिस्टम यूनिफाइड पेमेट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए पिछले महीने अक्टूबर में 2070 करोड़ लेन-देन हुए। यूपीआई पेमेंट्स को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) मैनेज करती है। एनपीसीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 18 अक्टूबर 2025 को यूपीआई के जरिए रिकॉर्ड 75.43 करोड़ ट्रांजैक्शंस हुआ था।
18 अक्टूबर, 2025 को इसके जरिए 75 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शंस हुए जोकि पहली बार ऐसा हुआ कि यूपीआई से 75 करोड़ से अधिक लेन-देन हुआ। यह वही दिन है, जिस दिन देश भर में धनतेरस धूमधाम से मनाया जा रहा था। बता
अक्टूबर में 2000 करोड़ से अधिक लेन-देन हुआ और 18 अक्टूबर को एक ही दिन में 75 करोड़ से अधिक के लेन-देन का रिकॉर्ड बना। अब औसतन बात करें तो अक्टूबर महीने में हर दिन 66.8 करोड़ औसतन लेन-देन हुए। साथ ही हर दिन का औसतन लेन-देन 87,993 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसकी तुलना सितंबर महीने के आंकड़ों से करें तो अच्छी ग्रोथ दिखी है क्योंकि सितंबर महीने में औसतन हर दिन 82,991 करोड़ रुपये के 65.4 करोड़ लेन-देन हुए।
IMPS, FASTag और AePS ट्रांजैक्शन में भी भारी बढ़त
- UPI के अलावा IMPS पर अक्टूबर में 40.4 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जो सितंबर के 39.4 करोड़ से 3% ज्यादा है। इसकी वैल्यू 6.42 लाख करोड़ रही, जो 8% की ग्रोथ है।
- FASTag ट्रांजैक्शन 36.1 करोड़ पर पहुंचे, जिसकी वैल्यू 6,686 करोड़ रही। वहीं AePS पर 11.2 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिसकी वैल्यू 30,509 करोड़ रही।
- रोजाना AePS ट्रांजैक्शन 3.6 करोड़ के करीब रहे, जो पिछले महीने से ज्यादा हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि डिजिटल पेमेंट्स का पूरा इकोसिस्टम मजबूत हो रहा है।
More From GoodReturns

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा



Click it and Unblock the Notifications