UPI Payment: अगर आप भी रोजाना PhonePe, Google Pay या Paytm जैसे प्लेटफॉर्म पर UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। 1 अगस्त 2025 से नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) UPI से जुड़े नए नियम लागू करने जा रहा है।

NPCI बैंकों और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स (PSPs) के लिए नया API (Application Programming Interface) रूल लेकर आ रहा है। इसका मकसद UPI सिस्टम को और ज्यादा तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है, ताकि भविष्य में तकनीकी खराबी या आउटेज जैसी दिक्कतों से बचा जा सके।
ये बदलाव सुनने में तकनीकी लग सकते हैं, लेकिन इनका सीधा असर आपके रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट एक्सपीरियंस पर पड़ेगा।
1 अगस्त 2025 से लागू होने वाले बदलाव
सबसे बड़ा बदलाव है Balance Check Limit। अब आप हर UPI ऐप पर दिन में अधिकतम 50 बार अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकेंगे। इससे बार-बार बेवजह सिस्टम पर लोड नहीं पड़ेगा और पूरा UPI सिस्टम तेज़ और स्मूद चलेगा। बार-बार बैलेंस चेक करने से जो स्लो डाउन या टेक्निकल दिक्कतें आती थीं, उन्हें रोकने के लिए ये कदम उठाया गया है।
दूसरा बड़ा बदलाव यह है कि अब आप यह जानकारी कि आपके मोबाइल नंबर से कौन-कौन से बैंक अकाउंट लिंक हैं, सिर्फ 25 बार ही देख सकते हैं। इससे पहले लोग अनलिमिटेड बार लिंक्ड अकाउंट की डिटेल चेक कर सकते थे, जिससे सिस्टम पर बेवजह लोड बढ़ता था। अब NPCI के नए नियम के तहत दिन में सिर्फ 25 बार ही आप यह जानकारी चेक कर सकेंगे। इसका मकसद UPI सिस्टम को फालतू ट्रैफिक से बचाना और उसे ज्यादा सुरक्षित व स्थिर बनाना है।
ऑटोपे पेमेंट्स से जुड़ा बदलाव
अब सब्सक्रिप्शन बेस्ड ऑटो डेबिट जैसे Netflix, SIP आदि की पेमेंट सिर्फ नॉन-पीक टाइम में प्रोसेस की जाएगी। इसके लिए तय समय सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 बजे से 5 बजे के बीच और रात 9:30 बजे के बाद रखा गया है। इससे भीड़ वाले समय में सिस्टम पर दबाव कम रहेगा।
चौथा बड़ा नियम है ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक पर लिमिट। अगर आपकी कोई UPI पेमेंट अटक जाती है तो आप अब अधिकतम 3 बार ही उसका स्टेटस चेक कर पाएंगे। हर बार स्टेटस चेक करने के बीच कम से कम 90 सेकंड का गैप रखना जरूरी होगा।
इन सभी बदलावों का मकसद साफ है-UPI सर्वर पर गैर जरूरी लोड कम करना और बार-बार सिस्टम डाउन जैसी परेशानियों से बचाना। इससे आपकी डिजिटल पेमेंट्स और ज्यादा सुरक्षित और तेज होंगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications