नई दिल्ली, जून 19। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने भारत में बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल की है और यह शुरुआत से सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली ट्रांजेक्शन के तरीकों में से एक के रूप में उभरी है। यूपीआई लेनदेन न केवल बहुत आसान है बल्कि आपको सेकंडों में लेनदेन करने की सुविधा मिलती है। इसकी एक्सेसेबिलिटी में आसानी और फंड ट्रांसफर की हाई स्पीड ने इसे नागरिकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया। यदि आपके पास एक स्मार्टफोन और एक इंटरनेट कनेक्शन है, तो आप लेनदेन करने के लिए यूपीआई मेथड का उपयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
यूपीआई क्या है
यूपीआई भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम या एनपीसीआई द्वारा बनाई गई एक तेज़ पेमेंट मेथड है। एनपीसीआई पर आरबीआई का नियंत्रण है। इस सिस्टम के डेवलपर एनपीसीआई की वेबसाइट के अनुसार, "यूपीआई आईएमपीएस के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बनायी गयी है और आपको किसी भी दो पक्षों के बैंक खातों के बीच तुरंत पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा देती है।
और जानिए डिटेल
वेबसाइट के अनुसार यह एक ऐसी प्रणाली है जो एक ही मोबाइल एप्लिकेशन (किसी भी पार्टिसिपेटिंग बैंक के) में कई बैंक खातों को पावर प्रदान करती है, कई बैंकिंग सुविधाओं का विलय, निर्बाध फंड रूटिंग और मर्चेंट भुगतान इकट्ठी करती है।
लेन-देन की सीमा
आरबीआई और एनपीसीआई ने प्रति उपयोगकर्ता दैनिक लेनदेन की सीमा 2 लाख रुपये कर दी है। इस बीच, एसबीआई, पीएनबी, आईसीआईसीआई बैंक जैसे विभिन्न बैंकों ने अलग-अलग लेनदेन सीमाएं लगाई हैं। आगे जानिए सभी की लिमिट।
एसबीआई
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने प्रति उपयोगकर्ता 1 लाख रुपये की यूपीआई लेनदेन की सीमा लगाई है। इस बीच, दैनिक यूपीआई सीमा 1 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
एचडीएफसी बैंक
निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने भी अपनी दैनिक लेनदेन की सीमा 1 लाख रुपये प्रति उपयोगकर्ता और दैनिक सीमा 1 लाख रुपये तय की है। यदि आप एक नए उपयोगकर्ता होते हैं, तो पहले 24 घंटों के लिए लेनदेन की सीमा 5000 रुपये रहेगी।
एक्सिस बैंक
बैंक ने दैनिक लेनदेन की सीमा 1 लाख रुपये प्रति उपयोगकर्ता और दैनिक यूपीआई सीमा प्रति उपयोगकर्ता 1 लाख रुपये निर्धारित की है।
पीएनबी
सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक ने यूपीआई लेनदेन की सीमा 25,000 रुपये निर्धारित की है, जो अन्य बैंकों की तुलना में कम है। दैनिक यूपीआई सीमा 50,000 रुपये प्रति उपयोगकर्ता है।
बैंक ऑफ इंडिया
इसकी दैनिक यूपीआई लेनदेन की सीमा प्रति उपयोगकर्ता 1 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जबकि दैनिक यूपीआई सीमा 1 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
आईसीआईसीआई बैंक
यूपीआई लेनदेन की सीमा 10,000 रुपये है और दैनिक यूपीआई सीमा 10,000 रुपये प्रति उपयोगकर्ता है। अगर आप गूगल पे यूजर हैं तो बैंक ने दोनों लिमिट 25,000 रुपये प्रति यूजर तय की है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
