New Rules UPI Payment: अगर आप यूपीआई पेमेंट करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर आ गई है। आज 1 नवंबर से कई बड़े बदलाव यूपीआई पेमेंट पर भी लागू होने जा रहे हैं। अगर आप गूगल पे, फोन पे, पेटीएम का यूज करके पैसों का लेन-देन करते हैं तो ये जानना बहुत जरूरी है कि ये बदलाव कौन-कौन से हैं। चलिए इसके बारे में आपको फटाफट बताते हैं।

1 नवंबर से यूपीआई पेमेंट से जुड़ा होगा ये बदलाव
सबसे पहले आपको बता दें कि Google Pay, PhonePe, Paytm समेत सभी UPI पेमेंट प्लेटफॉर्म यूपीआई लाइट फीचर ऑफर करती है। UPI Lite एक डिजिटल वॉलेट है, जो बिना पिन या पासवर्ड के छोटे ट्रांजैक्शन करने का ऑप्शन देता है।
1 नवंबर 2024 से यूपीआई लाइट प्लेटफॉर्म में दो बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। आज 1 नवंबर से यूपीआई लाइट यूजर्स अधिक पेमेंट कर पाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में UPI Lite की ट्रांजेक्शन लिमिट भी बढ़ाई है।
इसके अलावा 1 नवंबर के बाद से अगर आपका UPI Lite बैलेंस एक तय सीमा से नीचे चला जाएगा, तो नए ऑटो टॉप-अप फीचर से UPI Lite में फिर से पैसे ऐड हो जाएंगे। इससे मैनुअल टॉप-अप की जरूरत खत्म हो जाएगी, जिससे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लाइट की मदद से बिना रूके पेमेंट किया जा सकेगा।
ऑटो-टॉप अप फीचर का कर पाएंगे यूजर्स यूज
आज 1 नवंबर से UPI Lite में ऑटो-टॉप-अप फीचर शुरू हो सकता है। फिलहाल, UPI Lite यूजर्स को पेमेंट को जारी रखने के लिए अपने बैंक अकाउंट से अपने वॉलेट बैलेंस को मैन्युअली रिचार्ज करना पड़ता है लेकिन अब नए ऑटो-टॉप-अप फीचर के साथ, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) का टारगेट इस प्रोसेस को आसान करना है, जिससे मैनुअल रिचार्ज करने की जरूरत खत्म हो जाएगी। इससे पहले 27 अगस्त 2024 के नोटिफिकेशन में एनपीसीआई ने UPI Lite ऑटो-पे बैलेंस फीचर का ऐलान किया गया था।
रिचार्ज अमाउंट कर पाएंगे सेट
जल्द ही आप UPI Lite पर मिनिमम बैलेंस सेट कर पाएंगे यानी जब भी आपका बैलेंस इस सीमा से नीचे चला जाता है, तो आपके UPI Lite वॉलेट को आपके लिंक किए गए बैंक खाते से एक तय राशि के साथ अपने आप फिर से भर दिया जाएगा। रिचार्ज अमाउंट भी आपकी तरफ से सेट की जाएगी। यूपीआई लाइट अकाउंट पर एक दिन में पांच तक टॉप-अप की अनुमति होगी।
UPI लाइट की लिमिट
UPI Lite हर यूजर को 500 रुपये तक का लेनदेन करने की सुविधा देता है। आप UPI Lite वॉलेट में ज्यादा से ज्यादा 2000 रुपये का बैलेंस रख सकते हैं। UPI Lite वॉलेट की हर दिन की भी लिमिट तय की गई है। इसमें खर्च लिमिट 4000 रुपये है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने UPI Lite की अधिकतम लेनदेन सीमा को 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये करने का प्रपोजल दिया है और UPI Lite वॉलेट सीमा को भी 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया है।
आपको बता दें कि देश भर में आज 1 नवंबर से कई नियमों में बदलाव हो रहे हैं। जिसका असर आम आदमी पर देखने को मिल सकता हैं। इसमें बैंकिंग से लेकर क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम में बदलाव भी शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications