UPI Payment : यूपीआई ने हमारे जीवन को काफी सरल बना दिया है। हम हमारे मोबाइल फोन के सहायता से पैसे को भेज व प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही आप अपने फीचर फोन के माध्यम से भी यूपीआई ट्रांजेक्शन कर सकते हैं, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

आप यूपीआई 123पे के इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम के तहत बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के भी भुगतान कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस और यूपीआई 123पे पर मिस कॉल के माध्यम से भी पैसे भेज सकते हैं।
अगर हम भुगतान करने के तरीकों की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आप आईवीआर नंबर (080 4516 3666, 080 4516 3581 and 6366 200 200) पर कॉल करके पेमेंट कर सकते हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले फोन करना होगा और आपको अपना यूपीआई आईडी को वेरिफाई करवाना होगा। जब आप अपनी यूपीआई आईडी को वेरिफाई करवा देते हैं इसके बाद आपको कॉल पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करना होगा। इसके बाद अपनी पेमेंट करनी होगी।
आप ट्रांजेक्शन और बिल का भुगतान सब भी अपने फीचर फोन से कर सकते हैं। आपको इसके लिए मर्जेंट स्टोर पर मौजूद फोन नंबर पर कॉल करना होगा। मर्चेंट आपके मोबाइल नंबर और बिल अमाउंट के साथ एक टोकन बनाएगा। इसके बाद आपको मर्चेंट के दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।
जिसके बाद आपके पास 08071 800 800 से इनकमिंग कॉल आएगी। आपको इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपने यूपीआई पिन को दर्ज करना होगा। यूपीआई नंबर दर्ज करते ही आपकी पेमेंट हो जाती है।
आप इसके अलावा आईवीआर नंबर के माध्यम से भी यूपीआई कर सकते हैं। आपको इसके लिए इस नंबर पर 6366 200 200 पर कॉल करना होगा। इसके बाद आपको पे टू मर्चेंट वाले विकल्प का चयन करना होगा।
इसके बाद आप अपने मोबाइल फोन को मर्चेंट के डिवाइस पर टैप करें। डिवाइस पर टोन रिंग आएगी तब आपको # दबाना है। इसके बाद आपको राशि दर्ज करना हैं और फिर आपको यूपीआई पिन दर्ज करें।
इतना ही नहीं इसके अलावा आप भुगतान ऐप के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसको एम्बेडेड सी भाषा में डेवलप किया गया है। यह ऐप स्मार्टफोन के जैसा होता हैं, मगर इसकी कुछ सीमाएं होती है।
अगर आप स्मार्ट फोन का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन किसी कारण आपने स्मार्टफोन में इंटरनेट नहीं हैं, तब भी आस पेमेंट कर सकते हैं। आपको इसके लिए अपने फोन में यूएसएसडी कोड '*99# डायल करना है। आपको यह नंबर उसी मोबाइल नंबर से डायल करना होगा। जो आपके आपके बैंक से लिंक हो।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications