UPI Overpayment Scam: सोचिए आप अपने ऑफिस का काम कर रहे हैं और अचानक से आपके पास एक कॉल आता है जिसमें एक अनजान शख्स आपसे यह कहता है कि गलती से उसने आपके अकाउंट में UPI ट्रांसफर कर दिया है और 5 हजार रुपये आपके अकाउंट में आ गए हैं।

वह शख्स यह भी कहता है कि वह किसी इमरजेंसी में फंसा हुआ है। ऐसे में आप अकाउंट चेक करते हैं तो 5000 की जगह आपको सिर्फ 500 रुपये ही आए होते हैं। जल्दी-जल्दी में ध्यान नहीं देते हैं और उसे 5000 रुपये भेज देते हैं। थोड़ी देर बाद जब आप अकाउंट चेक करते हैं तो आपको पता चलता है कि आपके साथ स्कैम हो चुका है। आपको बता दें कि इस तरह से यही स्कैम कई लोगों के साथ अभी तक हो चुका है।
इस डिजिटल दुनिया के दौर में जहां हर कोई आज यूपीआई पेमेंट करता है। वहीं, दूसरी तरफ यूपीआई फ्रॉड के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। फ्रॉड करने वाले लोग नए-नए तरीकों से स्कैम करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
अगर आप भी एक यूपीआई यूजर हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि इन दिनों एक बड़ा स्कैम चल रहा है। इस स्कैम का नाम 'UPI Overpayment Scam' है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर यह स्कैम क्या है और इससे आप कैसे सुरक्षित रह सकते हैं।
आखिर क्या है 'UPI Overpayment Scam'?
आम तौर पर, इस तरह के मामले में जालसाज़ गलती से लोगों के UPI खाते में थोड़ी सी रकम भेज देता है। फिर UPI यूजर से संपर्क करता है, झूठा दावा करता है कि पैसे गलती से ट्रांसफर हो गए हैं और पैसे वापस करने का अनुरोध करता है, अक्सर यह सुझाव देता है कि यूजर को मूल रूप से प्राप्त की गई राशि से ज़्यादा रकम वापस भेज दे।
इस तरह के मामले इसलिए भी होते हैं क्योंकि येजल्दबाजी और असावधानी का शिकार होते हैं। लोग अक्सर व्यस्त रहते हैं और जरूरत के हिसाब से जानाकीर की बारीकी से जांच नहीं कर पाते हैं। इसलिए आपको सतर्क रहना चाहिए और हमेशा सावधान रहना चाहिए।
ऐसे रखें खुद को इस स्कैम से सुरक्षित
अक्सर मासूम लोग स्कैमर की बातों में आ भी जाते हैं, इन स्कैम्स की बढ़ोतरी इसलिए भी हो रही है कि लोग अक्सर अपने कामों में लगे रहते हैं और इसको लेकर जांच-पड़ताल नहीं करते, लेकिन आपको सावधान होने की बेहद जरूरत है। जब भी आपके पास इस तरह की कोई कॉल आए तो तुरंत इसकी जांच करें और किसी भी चीज में जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है।
अगर आपको ऐसा लगता है कि यह कोई स्कैम है तो तुरंत अपने बैंक में और यूपीआई ऐप प्रोवाइडर से शिकायत करें। इसके अलावा आप नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और साइबर सेल पर भी रिपोर्ट कर सकते हैं।
यदि आपको किसी अनजान व्यक्ति से काल आता है और वह पैसे मांगता है, तो कोई भी कदम उठाने से पहले कॉल या मैसेज को सही से चेक करें।
फ़ोन कॉल के आधार पर कभी भी पैसे ट्रांसफर करने में जल्दबाजी न करें, खास तौर पर अनजान नंबरों से। याद रखें, स्कैमर्स अक्सर यूजर्स को बेवकूफ बनाने के लिए भावनात्मक हेरफेर का इस्तेमाल करते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications