UPI Down: आज 12 अप्रैल 2025 को भारतभर में UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) सर्विसेस में टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से यूजर्स को Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स से भुगतान करने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की है। यूजर्स ने बताया है कि इसमें लेन-देन करने में परेशानी और पेमेंट में देरी हो रही है।

यूपीआई पेमेंट करने में कई यूजर्स को हुई परेशानी
Google Pay यूजर्स ने 296 प्राब्लम्स को रिपोर्ट किया है। जबकि Paytm यूजर्स ने 119 इश्यू की सूचना दी। इसके अलावा State Bank of India (SBI) के 376 यूजर्स ने भी फंड ट्रांसफर और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं में समस्याओं की शिकायत की है। UPI डाउन होने की वजह से स्थानीय खरीदारी, ऑनलाइन बिल भुगतान और रुपये ट्रांसफर करने समेत कई सारे काम रुक गए।
NPCI ने दी जानकारी
UPI प्रोसेस का संचालन करने वाली नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस टेक्निकल प्रॉब्लम को स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ बैंकों में अस्थायी तकनीकी समस्याओं के कारण UPI सर्विसेस प्रभावित हुई थीं। NPCI ने यह भी बताया कि समस्या का समाधान कर लिया गया है और प्रोसेस अब स्थिर है।
UPI सर्विसेस में आई इस खामी के वजह यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। कई लोगों ने कहा कि डिजिटल पेमेंट पर निर्भरता के कारण नकद राशि न होने पर उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कुछ यूजर्स ने भविष्य में नकद राशि साथ रखने की सलाह दी है।
इन स्टेप्स को कर सकते हैं फॉलो
अगर आप UPI सर्विसेस में समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
अपने इंटरनेट कनेक्शन की जांच करें।
UPI ऐप को अपडेट करें।
बैंक अकाउंट की जानकारी और UPI पिन को चेक करें।
डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नकद का यूज कर सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
