UPI Circle: लोग कैश या कार्ड पेमेंट करने की जगह यूपीआई के जरिए बिना किसी परेशानी के पेमेंट करना ज्यादा पसंद करते हैं। अब आप अपना UPI एक्सेस किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं, भले ही उसके पास UPI से जुड़ा बैंक अकाउंट न हो फिर चाहे वो आपका फ्रेंड हो या फिर फैमिली मेंबर हो। आइए आपको बताते हैं कि इसका आप कैसे यूज कर सकते हैं।

क्या होता है यूपीआई सर्कल?
UPI सर्कल डेलिगेट पेमेंट्स एक तरह का यूपीआई शेयरिंग प्लेटफॉर्म होता जिसमें एक परिवार के अलग-अलग सदस्य एक यूपीआई का इस्तेमाल कर पाएंगे। यूपीआई सर्किल कई व्यक्तियों को यूपीआई भुगतान करने के लिए एक बैंक अकाउंट का यूज करने का एक्सेस देता है। परिवार के सदस्य जैसे वरिष्ठ नागरिक, पति या पत्नी या बच्चे भी इसमें हो सकते हैं जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं हो सकता है या जिनके परिवार के सदस्य एक ही बैंक खाते का उपयोग करते हैं।
UPI Circle का यूज कैसे करें?
- मान लीजिए आप BHIM-UPI ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो सबसे पहले आप 'UPI Circle' पर क्लिक करें। फिर आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा और यहां आपको 'Add Family or Friends' बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपने UPI सर्कल में परिवार या दोस्तों को जोड़ने के लिए आपके पास दो तरीके हैं- QR कोड स्कैन करें या उनकी UPI ID भरें।
- जब आप अपने मित्र या परिवार की UPI ID जोड़ते हैं, तो 'मेरे UPI सर्कल में जोड़ें' बटन पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा और यह आपसे उस व्यक्ति का फ़ोन नंबर टाइप करने के लिए कहेगा जिसे आप अपने UPI सर्कल में जोड़ना चाहते हैं। ध्यान दें कि यह व्यक्ति आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में होना चाहिए अन्यथा उसे जोड़ा नहीं जा सकता।
- अब आपके पास दो एक्सेस के ऑप्शन हो जाएंगे। इसमें पहला ऑप्शन है 'सीमा के साथ खर्च करें' और दूसरा है 'हर भुगतान को मंजूरी दें'। पहले ऑप्शन यानी सीमा के साथ खर्च करेंमें, आप एक पूर्वनिर्धारित सीमा निर्धारित करते हैं और सेकेंडरी उपयोगकर्ता केवल उस सीमा के भीतर ही लेन-देन कर सकता है। दूसरे ऑप्शन (हर भुगतान को मंजूरी दें) में आपको सेकेंडरी उपयोगकर्ता द्वारा शुरू किए गए प्रत्येक लेन-देन को मंजूरी देनी होगी। अपनी आवश्यकताओं के आधार पर चयन करें और फिर 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें।
- जब आप इस विकल्प को चुनते हैं तो आपको तीन इनपुट देने होते हैं। इसमें अनुमत मासिक खर्च, इस प्राधिकरण की अंतिम तिथि और आपका बैंक खाता जिससे पैसे काटे जाने हैं। एक बार हो जाने के बाद 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें। ऑथराइज करने के लिए अपना UPI पिन दर्ज करें। बस, अब सेकेंडरी यूजर आपके UPI सर्किल में जुड़ जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications