Upcoming IPO: कई सारी कंपनियां अपना आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी हुई है। मुंबई स्थित रियल एस्टेट कंपनी प्रणव कंस्ट्रक्शन्स लिमिटेड आईपीओ लाने की प्लानिंग कर रही है। ये रियल एस्टेट कंपनी पश्चिमी उपनगरों (Western Suburbs) में यूनिट और कई अंडर कंस्ट्रक्शन एमसीजीएम- रिडेवलोपमेंट प्रोजक्ट्स को पूरा करने के लिए काम रही है। आईपीओ के माध्यम से पैसे जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किए है।

कंपनी यहां करेगी फंड से जुटाए पैसों का इस्तेमाल (Pranav Constructions Ltd IPO)
कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यू पर 28.56 लाख शेयर जारी करेगी। कंपनी इस फ्रेश इश्यू के जरिए 392 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी। ड्रॉफ्ट पेपर्स के अनुसार, कंपनी आईपीओ से मिले फंड का इस्तेमाल सरकारी और स्टैचुअरी अप्रूवल, एडिशनल फ्लोर स्पेस इंडेक्स, कंपेंसेटिंग मेंबर्स के लिए अकोमेडेशन और अन्य परियोजनाओं को पूरा करने के लिए फंड का इस्तेमाल करना चाहती है।
मुंबई स्थित यह कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 78.40 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर सकती है। अगर ऐसा प्लेसमेंट पूरा हो जाता है, तो नए इश्यू का आकार कम हो जाएगा। इसके अलावा, 74 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी लोन चुकाने, भविष्य के रिडेवलोपमेंट प्रोजेक्ट, और सामान्य कॉर्पोरेट खर्चों को पूरा करने के लिए करेगी।
सेंट्रम कैपिटल और पीएनबी इन्वेस्टमेंट सर्विस इसके बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। इसके शेयरों को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट करने का प्रपोजल दिया गया है। ओएफएस में शेयर बेचने वालों में निवेशक बायोऊर्जा इंडिया इंफ्रा और प्रमोटर रवि रामलिंगम शामिल हैं।
प्रणव कंस्ट्रक्शन कंपनी के बारे में जानकारी (Pranav Constructions Ltd IPO Details)
प्रणव कंस्ट्रक्शन एक लीडिंग रियल एस्टेट डेवलपर है। यह हॉउसिंग सेगमेंट में अफोर्डेबल, मध्यम, बड़े पैमाने पर रिडेवलोपमेंट प्रोजेक्टस के लिए काम करती है। दिसंबर 2024 तक, कंपनी के पोर्टफोलियो में 58 रिडेवलोपमेंट प्रोजेक्ट्स शामिल रहे हैं, जिनमें 11 अंडर कंस्ट्रशन प्रोजेक्ट्स और 1.87 मिलियन स्क्वावर फीट के 21 आने वाले प्रोजेक्ट्स भी हैं।
कंपनी के द्वारा बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स के कोलैबोरेशन से 78.40 करोड़ रुपये तक की प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पर विचार किया जा सकता है, बशर्ते कि यह नए इश्यू साइज के 20% से अधिक न हो। यह ऑफर बुक-बिल्डिंग प्रोसेस के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें ऑफर का मिनिमम 75% क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स को अलॉट होगा, इस ऑफर का 15% नॉन इंस्टीट्यूशनल बिडर्स को अलॉटमेंट के लिए मौजूद रहेगा, और ऑफर का 10% रिटेल इंडिविजुअल बिडर्स के लिए है।
कंपनी का रिवेन्यू डिटेल्स
फाइनेंशियल स्टेट्स की बात करें तो प्रणव कंस्ट्रक्शन्स का कंसोलिडेट रिवेन्यू वित्त वर्ष 2024 में 447.48 करोड़ रुपये रहा और प्रॉफिट ऑफटर टैक्स वित्त वर्ष 2024 में 39.62 करोड़ रुपये रहा था। 31 दिसंबर, 2024 तक रिवेन्यू 430.59 करोड़ रुपये और प्रॉफिट ऑफटर टैक्स 43.04 करोड़ रुपये रहा था।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
