Upcoming IPO: अगले हफ्ते दो मेनबोर्ड आईपीओ और तीन एसएमई आईपीओ लॉन्च होंगे। इसके अलावा, तीन कंपनियों के आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट भी होने वाले हैं। अगर आप आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो इस आईपीओ की लिस्ट को फटाफट चेक कर लीजिए।
बेलराइज इंडस्ट्रीज आईपीओ (Belrise Industries IPO)
Belrise Industries का IPO 21 मई 2025 को खुलेगा और 23 मई को बंद होगा। शेयर अलॉटमेंट 26 मई को होगा और लिस्टिंग 28 मई को BSE और NSE पर होगी। श्रीकांत शंकर बादवे, सुप्रिया श्रीकांत बादवे और सुमेध श्रीकांत बादवे इस कंपनी के प्रमोटर हैं। एंकर निवेशक 20 मई को निवेश कर सकेंगे। इस IPO का प्राइस बैंड 85 से 90 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 166 शेयर होंगे।

ये कंपनी ऑटो सेक्टर के लिए सेफ्टी सिस्टम और इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस बनाती है। इस आईपीओ से मिलने वाली रकम कंपनी अपने कर्ज को चुकाने और सामान्य कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करेगी।
यूनिफाइड डेटा-टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड आईपीओ (Unified Data- Tech IPO)
ये आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22 मई को खुल रहा है और 25 मई को बंद होगा। इस एसएमई आईपीओ के शेयर 29 मई को BSE SME पर लिस्ट होने की उम्मीद है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 260-273 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। मुंबई स्थित यूनीफाइड डेटा-टेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (UDTechs) की स्थापना साल 2010 में हुई थी। ये 114.47 करोड़ रुपये का बुक बिल्डिंग इश्यू है। इसमें 52.92 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल हैं।
बोराना वीव्स आईपीओ (Borana Weaves IPO)
ये आईपीओ आम इन्वेस्टर्स के लिए 20 मई खुलेगा और 22 मई को सब्सक्रिप्शन क्लोज हो जाएगा। इसके बाद शेयरों का अलॉटमेंट 23 मई को हो सकता है। 26 मई को शेयर डीमैट अकाउंट में आएंगे और 27 मई को कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। यह पूरा इश्यू फ्रेश इक्विटी शेयरों का है। इसमें कुल 67 लाख शेयर जारी किए जाएंगे। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹205 से ₹216 प्रति शेयर तय किया गया है। 1 लॉट में 69 शेयर होंगे। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 144.8 करोड़ रुपये जुटाने वाली है।
इस आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल कंपनी गुजरात के सूरत में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए करेगी। इसके अलावा कंपनी ग्रे फैब्रिक का प्रोडक्शन बढ़ाने पर काम करेगी और वर्किंग कैपिटल और कॉर्पोरेट एक्सपेंस के लिए भी इस फंड का यूज करेगी।
विक्ट्री इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इंटरनेशनल लिमिटेड आईपीओ (Victory Electric Vehicles IPO)
विक्ट्री इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इंटरनेशनल लिमिटेड आईपीओ 20 मई को खुलेगा और 23 मई को बंद होगा। 28 मई को कंपनी के शेयर NSE SME पर लिस्ट होने की संभावना है। यह 56.47 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इस आईपीओ का प्राइस 72 रुपये प्रति शेयर है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 1600 शेयरों का है। कंपनी इस आईपीओ से 40.66 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस इश्यू से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
डार क्रेडिट एंड कैपिटल लिमिटेड आईपीओ (Dar Credit and Capital IPO)
21 मई को ये आईपीओ खुलेगा और 23 मई को यह बंद होगा। यह 42.76 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 57-60 रुपये है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 2000 शेयरों का है।
एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 2000 शेयरों का है। जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड डार क्रेडिट एंड कैपिटल आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
इन कंपनियों के शेयर्स की होगी लिस्टिंग
वर्चुअल गैलेक्सी इन्फोटेक, इंटीग्रिटी इंफ्राबिल्ड डेवलपर्स और एक्रीशन फार्मास्यूटिकल्स के शेयरों की लिस्टिंग अगले हफ्ते होने वाली है। निवेशकों को इन कंपनियों से अच्छे रिटर्न की उम्मीद है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications