Upcoming IPOs Next Week: कमाई का मिलेगा तगड़ा मौका! NTPC ग्रीन समेत खुलेंगे ये 3 आईपीओ, चेक करें डीटेल्स

Upcoming IPOs Next Week: मौजूदा साल यानी 2024 में भारत के आईपीओ मार्केट में जोरदार एक्शन देखने को मिला है, जिसमें कंपनियों ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए अब तक करीब 1.19 लाख करोड़ से ज्यादा जुटाए हैं. इस लिहाज से भारत ग्लोबल लेवल पर दूसरे सबसे बड़े बाजार के रूप में उभरा है, जो केवल संयुक्त राज्य अमेरिका से पीछे है. जहां कंपनियों ने 26.3 बिलियन डॉलर जुटाए हैं. बताते चलें कि आने वाले हफ्तों में भारत के प्राइमरी मार्केट में तेजी जारी रहने की उम्मीद है.

अगले हफ्ते 18 नवंबर से एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड अपना 10,000 करोड़ रुपए का आईपीओ लॉन्च करेगी. इसके साथ ही, जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन सहित चार कंपनियां शेयर बाज़ार में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. निवेशकों की नजर भी इन इवेंट्स पर बनी हुई है

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ लॉन्च के लिए तैयार

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ 19 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 22 नवंबर को बंद होगा. इस ऑफर में 92.59 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे, जिसका प्राइस बैंड ₹102 से ₹108 प्रति शेयर के बीच फिक्स किया गया है. रिटेल निवेशक 138 शेयरों के मिनिमम लॉट साइज के लिए बोली लगा सकते हैं, जो 14,904 के निवेश के बराबर है.

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 25 नवंबर को अंतिम रूप दी जाएगी. 27 नवंबर तक बीएसई और एनएसई दोनों पर शेयरों की लिस्टिंग होने की उम्मीद है. इसमें शेयरहोल्डर्स के कोटे के तहत बिना किसी छूट के एनटीपीसी शेयरहोल्डर्स के लिए 1,000 करोड़ रुपए के शेयर रिजर्व किए गए हैं.

Upcoming IPOs Next Week

लामोसेक इंडिया आईपीओ खुलेगा

लामोसेक इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 21 नवंबर से 26 नवंबर तक खुला रहेगा. कंपनी का टारगेट इस आईपीओ के जरिए 200 प्रति रुपए शेयर की निश्चित कीमत पर 30.6 लाख नए शेयर जारी करके 61.2 करोड़ जुटाना है. SME बोर्ड पर खुलने वाले इस आईपीओ में रिटेल निवेशक 600 शेयरों के न्यूनतम लॉट साइज़ के लिए बोली लगाकर हिस्सा ले सकते हैं, जो कुल 1,20,000 रुपए का निवेश है.

लामोसेक इंडिया के लिए अलॉटमेंट स्टेटस 27 नवंबर को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है. कंपनी के शेयरों के 29 नवंबर तक एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म इमर्ज पर लिस्ट होने की उम्मीद है.

सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स आईपीओ डीटेल

C2C एडवांस्ड सिस्टम्स 22 नवंबर को बोली लगाने के लिए अपना IPO खोलने के लिए तैयार है. इस बुक-बिल्डिंग इश्यू का लक्ष्य 43.84 लाख शेयरों के नए इश्यू के ज़रिए ₹99.07 करोड़ जुटाना है, जिसका प्राइस बैंड ₹214 से ₹226 प्रति शेयर है. रिटेल निवेशक 600 शेयरों के न्यूनतम लॉट साइज़ के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो कुल मिलाकर 1,35,600 रुपए का निवेश होगा.

सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स के लिए संभावित लिस्टिंग की तारीख 29 नवंबर तय की गई है. इसके अलावा दो अन्य एसएमई आईपीओ-रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज और निसस फाइनेंस सर्विसेज- अगले सप्ताह आने की उम्मीद है. हालांकि, इस पर ऑफिशियल डिटेल नहीं आई है.

नए हफ्ते में लिस्टिंग और आईपीओ क्लोजिंग

18 नवंबर को नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड का शेयर एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म इमर्ज पर लिस्ट हो सकता है. मंगल कॉम्प्यूसोल्यूशन लिमिटेड को शुरू में 20 नवंबर को लिस्ट किया जाना था, लेकिन महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की छुट्टियों की वजह से इसमें देरी हो सकती है.

जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड और ओनिक्स बायोटेक लिमिटेड को क्रमशः एनएसई और बीएसई प्लेटफॉर्म पर 21 नवंबर को लिस्ट किया जाना है. इस बीच ओनिक्स बायोटेक आईपीओ और जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन विंडो 18 नवंबर को बंद हो जाएगी. वहीं, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की विंडो 22 नवंबर को बंद होगी.

आगे आने वाले आईपीओ की संभावना

निवेशक इस महीने के अंत में एवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज और मोबिक्विक सिस्टम्स के आईपीओ सहित अन्य आईपीओ की भी उम्मीद कर रहे हैं. एवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने अपने आईपीओ के माध्यम से 3,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है, जिसमें 1,000 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू र 2,500 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) शामिल है.

मोबिक्विक सिस्टम्स जल्द ही अपना ₹1,900 करोड़ का आईपीओ लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जिसमें ₹400 करोड़ मूल्य का ओएफएस और ₹1,500 करोड़ मूल्य के नए शेयर जारी कर सकता है. हालांकि, डेट्स और प्राइस बैंड अभी भी फाइनल नहीं हुए हैं.

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+