प्राइमरी मार्केट में अगल हफ्ते गजब को धूम रहने वाली है. 13 मई से शुरू हो रहे हफ्ते में कुल 6 कंपनियों के पब्लिक इश्यू खुलेंगे, जबकि 13 शेयरों की लिस्टिंग है. यानी IPO मार्केट बवाल काटने के पूरे मूड में है. खास बात ये है कि पहले से खुले 5 IPO में भी पैसा लगाने का मौका मिलेगा, जिसमें Energy Mission, Poitex Ind, Aztec Fluid, Premier Roadline, ABS Marine IPO शामिल हैं. हालांकि, निवेशकों की नजर मेन बोर्ड पर खुलने जा रहे इंश्योरेंस कंपनी गो डिजिट के IPO पर होगी, जिसमें स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का निवेश है. इसके अलावा SME सेगमेंट के इश्यू खुलेंगे. अगले हफ्ते मेन बोर्ड सेगमेंट में 3 कंपनियों के IPO लिस्ट होंगे, जिसमें Indegene IPO की लिस्टिंग भी शामिल है. साथ ही SME सेगमेंट की 9 कंपनियों के शेयर लिस्ट होंगे.
Go Digit IPO
इंश्योरेंस टेक स्टार्टअप गो डिजिट का पब्लिक इश्यू 15 मई से खुलेगा. निवेशक 17 मई तक IPO में पैसा लगा सकते हैं. इसके लिए प्राइस बैंड 258-272 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. निवेशकों को हर लॉट में 55 शेयर मिलेंगे. विराट कोहली के निवेश वाली कंपनी IPO के जरिए 2615 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. शेयरों की लिस्टिंग 23 मई को एक्सचेंज पर होगी.

Indian Emulsifier IPO
SME सेगमेंट के इस इश्यू में निवेशक 13 से 16 मई तक पैसा लगा सकते हैं. कंपनी का प्लान इश्यू के जरिए 42.39 करोड़ रुपए जुटाने का है. IPO के लिए प्राइस बैंड 125-132 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. निवेशकों को हर लॉट में 1000 शेयर मिलेंगे. 22 मई को शेयर NSE SME पर लिस्ट होगा.
Mandeep Auto Ind IPO
कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 25.25 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. निवेशक IPO में 13-15 मई तक पैसा लगा सकते हैं. इसके लिए प्राइस बैंड 67 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. लॉट साइज 2000 शेयरों का है. लिस्टिंग 21 मई को होगी.
Veritaas Advertising IPO
इश्यू 13 मई सोमवार से खुलेगा. 15 मई को IPO बंद हो जाएगा. कंपनी इश्यू के जरिए 8.48 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए प्राइस बैंड 109-114 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. हर लॉट में 1200 शेयर मिलेंगे.
Rulka Electrical Ltd IPO
कंपनी IPO के जरिए 26.40 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इश्यू के लिए प्राइस बैंड 223-235 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है, जोकि 16 से 21 मई तक खुला रहेगा. निवेशकों को हर लॉट में 600 शेयर मिलेंगे. स्टॉक NSE SME पर 24 मई को लिस्ट होगा.
Quest Laboratories Ltd IPO
ये IPO 15 मई से 17 मई तक खुलेगा, जिसके जरिए 43.16 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. इसके लिए प्राइस बैंड 93.97 रुपए तय किया गया है. लॉट साइज 1200 शेयरों का है. स्टॉक की लिस्टिंग 23 मई को होगी.
लिस्टिंग वाले IPOs
नए हफ्ते में मेनबोर्ड सेगमेंट में 13 मई को Indegene IPO की लिस्टिंग होगी. 15 मई को आधार हाउसिंग फाइनेंस का IPO और TBO Tek IPO की लिस्टिंग होगी. SME सेगमेंट में NSE SME पर Refactory Shapes, Winsol Eng और BSE SME पर Finelistings समेत Aztec Fluid, Energy Mission की लिस्टिंग होगी.
More From GoodReturns

LIC Stock Crash: सरकार के एक फैसले से 9% तक टूटा शेयर, अब क्या करें निवेशक?

Share Market का नया नियम: 3:15 बजे के बाद बदल गई ट्रेडिंग, नए क्लोजिंग ऑक्शन में कैसे बनाएं कमाई की रणनीति?

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject

Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

शेयर बाजार में बड़ा बदलाव: सोमवार से बदल रहा क्लोजिंग ऑक्शन का नियम, ट्रेडर्स के लिए जरूरी अपडेट

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

शेयर बाजार में आज से बड़ा बदलाव: 3:15 बजे के बाद कैसे तय होगा क्लोजिंग प्राइस?



Click it and Unblock the Notifications