Upcoming IPOs Next Week: साल 2024 जल्द ही अलविदा कहने वाला है। अगले हफ्ते यानी 30 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच चार नए आईपीओ शेयर मार्केट में एंट्री कर रहे हैं। इनमें से एक आईपीओ मेन बोर्ड से और तीन आईपीओ एसएमई सेगमेंट से हैं। अगर आप भी इन आईपीओ में निवेश करने का सोच रहे हैं तो चलिए इनके बारे में आपको बताते हैं।

इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ (Indo Farm Equipment IPO)
इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ 260.15 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। कंपनी 184.90 करोड़ रुपये के 86 लाख फ्रेश इश्यू और 75.25 करोड़ रुपये के 35 लाख ओएफएस के तहत इश्यू जारी करेगी।
इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ 31 दिसंबर, 2024 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 2 जनवरी, 2025 को बंद होगा। इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 3 जनवरी को होने की उम्मीद है। इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ बीएसई, एनएसई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 7 जनवरी 2025 तय की गई है। वहीं प्राइस बैंड 204 से 215 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 69 शेयर हैं।
टेक्नीकेम ऑर्गेनिक्स का आईपीओ (Technichem Organics Ltd IPO)
टेक्नीकेम ऑर्गेनिक्स का आईपीओ 25.25 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 45.90 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। टेक्नीकेम ऑर्गेनिक्स आईपीओ 31 दिसंबर को खुलेगा और 2 जनवरी को बंद होगा। टेक्नीकेम ऑर्गेनिक्स आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 3 जनवरी को होने की उम्मीद है। टेक्नीकेम ऑर्गेनिक्स आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 7 जनवरी तय की गई है। टेक्नीकेम ऑर्गेनिक्स आईपीओ का प्राइस बैंड ₹52 से ₹55 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस आईपीओ (Leo Dry Fruits and Spices IPO)
लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस आईपीओ 1 जनवरी, 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 3 जनवरी, 2025 को बंद होगा। इस आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 6 जनवरी को होने की उम्मीद है। लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 8 जनवरी तय की गई है।
लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस का आईपीओ 25.12 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 48.30 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस आईपीओ का प्रइस बैंड ₹51 से ₹52 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
4. फैबटेक टेक्नोलॉजीज आईपीओ (Fabtech Technologies Cleanrooms Ltd IPO)
फैबटेक टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 3 जनवरी, 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 7 जनवरी, 2025 को बंद होगा। फैबटेक टेक्नोलॉजीज आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 8 जनवरी को होने की उम्मीद है। फैबटेक टेक्नोलॉजीज का आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 10 जनवरी, 2025 तय की गई है। फैबटेक टेक्नोलॉजीज के आईपीओ प्राइस बैंड की जानकारी अभी आना बाकी है। फैबटेक टेक्नोलॉजीज आईपीओ 32.64 लाख शेयरों का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 32.64 लाख शेयरों का नया इश्यू है।
इन आईपीओ की होगी लिस्टिंग
अगले हफ्ते 6 आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी। इनमें 4 आईपीओ मेन बोर्ड से हैं। वहीं एसएमई सेगमेंट से दो आईपीओ की लिस्टिंग होगी। मेन बोर्ड से लिस्ट होने वाले आईपीओ में Unimech Aerospace कंपनी भी शामिल है। मेन बोर्ड में Carraro India जिसकी लिस्टिंग 30 दिसंबर को होगी।
इसके अलावा Ventive Hospitality की लिस्टिंग 30 दिसंबर को और Senores Pharmaceuticals की लिस्टिंग 30 दिसंबर को होगी। इसके अलावा Unimech Aerospace आईपीओ की लिस्टिंग 31 दिसंबर और Anya polytech and fertilizers ltd आईपीओ की लिस्टिंग 2 जनवरी को होगी। वहीं, Citichem India Limited की लिस्टिंग 3 जनवरी को होगी।


Click it and Unblock the Notifications