Upcoming IPO: निवेशकों को अगले हफ्ते दो नए आईपीओ में पैसे लगाने का मौका मिलने वाला है। पीडीपी शिपिंग एंड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और सुपर आयरन फाउंड्री लिमिटेड अपना आईपीओ लेकर आने वाले हैं। अगर आप इन आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो इनकी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

सुपर आयरन फाउंड्री लिमिटेड आईपीओ की 5 अहम डिटेल्स (Super Iron Foundry IPO)
सुपर आयरन फाउंड्री लिमिटेड आईपीओ का प्राइस 108 रुपये प्रति शेयर है। सुपर आयरन फाउंड्री का आईपीओ (Super Iron Foundry IPO Lot Size) 68.05 करोड़ रुपये का फिक्स्ड इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 63.01 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 1200 शेयरों का है। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 29 हजार 600 रुपये है।
हॉरिजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड सुपर आयरन फाउंड्री आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है । लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। सुपर आयरन फाउंड्री आईपीओ (Super Iron Foundry IPO Details) के लिए मार्केट मेकर गिरिराज स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड है। कंपनी के प्रमोटर अभिषेक सकलेचा, अखिलेश सकलेचा, नेहा सकलेचा और प्रियंका सकलेचा हैं।
सुपर आयरन फाउंड्री आईपीओ 11 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 13 मार्च, 2025 को बंद होगा। आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 17 मार्च को सकता है। सुपर आयरन फाउंड्री आईपीओ को बीएसई एसएमई पर लिस्ट किया जाएगा, जिसकी लिस्टिंग 19 मार्च तय की गई है।
जुलाई 1988 में स्थापित हुई सुपर आयरन फाउंड्री लिमिटेड कास्टिंग, डक्टाइल आयरन पाइप फिटिंग, ऑटोमोटिव कास्टिंग, एग्रीकल्चर कास्टिंग (रोलर्स और क्रॉस किल्स), रेलवे कास्टिंग और कास्ट-आयरन काउंटरवेट बनाती है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और गोदाम पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में स्थित है।
कंपनी का रेवेन्यू (Super Iron Foundry Financial Performance) वित्त वर्ष 24 में वित्त वर्ष 23 के 126.23 करोड़ रुपये से बढ़कर 156.87 करोड़ रुपये हुआ था। प्रॉफिट आफ्टर टैक्स वित्त वर्ष 24 में वित्त वर्ष 23 के 1.28 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3.94 करोड़ रुपये हुआ। चालू वित्त वर्ष में 31 दिसंबर 2024 तक कंपनी का रेवेन्यू 94.91 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 9.53 करोड़ रुपये है।
पीडीपी शिपिंग एंड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड आईपीओ की डिटेल्स (PDP Shipping IPO)
पीडीपी शिपिंग एंड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड आईपीओ का प्राइस 135 रुपये प्रति शेयर है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 1000 शेयरों का है। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 35 हजार रुपये है।(PDP Shipping IPO Lot Size)यह 12.65 करोड़ रुपये का एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। यह 9.37 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है।
पीडीपी शिपिंग आईपीओ 10 मार्च को खुलेगा और 12 मार्च को बंद होगा। पीडीपी शिपिंग आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 13 मार्च को होने की उम्मीद है। पीडीपी शिपिंग आईपीओ को बीएसई एसएमई पर लिस्ट किया जाएगा, जिसकी इसकी लिस्टिंग 18 मार्च तय की गई है।
सन कैपिटल एडवाइजरी सर्विसेज (पी) लिमिटेड पीडीपी शिपिंग आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है। केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (PDP Shipping IPO book Running Lead Managers) इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। पीडीपी शिपिंग आईपीओ के लिए मार्केट मेकर रिखव सिक्योरिटीज लिमिटेड है।
साल 2019 में शुरु हुई ये कंपनी एंड-टू-एंड लॉजिस्टिक सलूशन ऑफर करती है। इसमें समुद्र और एयर फ्राइट, कस्टमर क्लियरेंस, प्रोजेक्ट लॉजिस्टिक भी शामिल है।
कंपनी एक एसेट-लाइट मॉडल पर काम करती है और थर्ड पार्टी ऑपरेटरों के साथ साझेदारी करके मशीनरी, रक्षा उपकरण और ऑटोमोबाइल जैसे सामानों के लिए कॉस्ट एफेकेटिव, क्वालिटी सर्विस प्रदान करती है। ये कंपनी ब्राजील, यूएसए और दक्षिण कोरिया जैसे देशों पर फोकस करती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications