Upcoming IPOs: आईपीओ बाजार में एक के बाद एक पब्लिक इश्यू लॉन्च होने की तैयारी में हैं. क्योंकि मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कई कंपनियों के आईपीओ को मंजूरी दे दी है. इसमें Jaro Institute, Caliber Mining, Euro Pratik, Gem
Aromatics और Jensons Industries शामिल हैं. इन कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी ने फाइनल ऑब्जर्वेशन लेटर दिया है. कंपनियों का मकसद आईपीओ के जरिए फंड जुटाने और स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग का है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सेबी के अप्रुवल के बाद जल्द ही कंपनियां पब्लिक इश्यू लॉन्च कर सकती हैं.
1. Jaro Institute of Technology IPO
मुंबई बेस्ड कंपनी जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी IPO लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे मार्केट रेगुलेटर की मंजूरी मिल गई है. कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 570 करोड़ रुपए जुटाने का है. कंपनी ने आईपीओ के लिए 30 सितंबर 2024 को पेपर्स फाइल किया था. आईपीओ में 170 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. जबकि 400 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस होगा, जिसमें प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेश हिस्सा बिक्री करेंगे. मार्च 2023 के आंकड़ों के मुताबिक PAT, PAT मार्जिन, EBITDA, EBITDA मार्जिन के लिहाज से यह देश की ऑनलाइन हायर एजुकेशन और अपस्किलिंग प्लैटफॉर्म कंपनियों में से एक है.
2. Caliber Mining IPO
कैलिबर माइनिंग आईपीओ को लेकर तैयारी पूरी कर चुकी है. कंपनी आईपीओ के जरिए 600 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. यह देश की 10 सबसे बड़ी माइनिंग ऑपरेटर्स मैनेजिंग ओवरवर्डन रिमुवल, कोल एक्स्ट्रैक्शन और कोल लॉजिस्टिक कंपनियों में से एक है. पिछले 30 दिसंबर को कंपनी ने आईपीओ पेपर्स डाले थे. आईपीओ में 500 करोड़ रुपए के लिए फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. जबकि ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में प्रोमोटर्स 100 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री करेंगे. कंपनी क्लाइंट लिस्ट में कोल इंडिया, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड समेत नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड शामिल हैं. फिस्कल 2023 में कंपनी ने आयरन ओर कस्टर्सम के लिए लॉजिस्टिक्स सॉल्युशंस देना शुरू किया था.
3. Euro Pratik Sales IPO
यूरो प्रतीक सेल्स मुंबई बेस्ड डेकोरेटिव वॉल पैनल और डिकोरेटिव लेमिनेट्स ब्रांड्स है. कंपनी आईपीओ के जरिए 730 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. बता दें कि आईपीओ के लिए कंपनी ने 20 जनवरी 2025 को पेपर फाइल किए थे. आईपीओ में 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 730 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस लॉन्च होगा, जिसमें प्रोमोटर और प्रोमोटर्स ग्रुप हिस्सा बिक्री करेंगे. कंपनी के जाने माने ब्रांड्स में Euro Pratik और Gloirio शामिल हैं.
4. Gem Aromatics IPO
स्पेश्यालिटी इंग्रीडिएंट बनाने वाली मुंबई बेस्ड कंपनी जेम एरोमेटिक्स का भी आईपीओ आने वाला है. कंपनी आईपीओ के जरिए फंड जुटाना चाहती है. पिछले साल 28 दिसंबर को आईपीओ के लिए पेपर्स सबमिट किए थे. आईपीओ में 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 175 करोड़ रुपए तक के लिए फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. जबकि ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में प्रोमोटर्स की ओर से 89,24,274 और प्रोमोटर्स ग्रुप की ओर से 89,24,274 इक्विटी शेयर जारी होंगे.

5. Jesons Industries IPO
लेबल और टेप सेगमें, वॉटर बेस्ड प्रेशर सेंसिटिव गोंद और पेंट सेक्टर के लिए कोटिंग इमुल्सन बनाने वाली दिग्गज कंपनी है, जोकि मुंबई बेस्ड है. कंपनी इसी साल 9 जनवरी को आईपीओ के लिए फिर से पेपर्स सबमिट किए थे, जिसे अब मार्केट रेगुलेटर सेबी की ओर से मंजूरी मिल गई है. कंपनी आईपीओ में 5 रुपए के फेस वैल्यू पर 300 करोड़ रुपए तक के लिए फ्रेश शेयर जारी करेगी. साथ ही 9.46 मिलियन शेयर ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में प्रोमोटर धीरेश शशिकांत गोसालिया की ओर से जारी किए जाएंगे.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications