Upcoming IPOs: भारत का आईपीओ मार्केट में धमाकेदार रहने वाला है. कंपनी दिग्गज कंपनियां फंड जुटाने और शेयरों की लिस्टिंग के लिए आईपीओ लॉन्च करने का प्लान कर रहे. इस लिहाज से 2025 एक्शन वाला हो सकता है. इससे निवेशकों के पास निवेशकों के अपार मौके हो सकते हैं. क्योंकि खपत बढ़ने और ब्रॉडर इकोनॉमिक ग्रोथ के चलते आईपीओ मार्केट में धूम रहेगी. स्मॉलकेस मैनेजर निवेशाय इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स (Niveshaay Investment Advisors) ने कहा कि भारतीय बाजारों में अगले 2 साल में अलग-अलग सेक्टर्स के करीब 1000 आईपीओ लॉन्च हो सकते हैं. द एसोसिएशन ऑफ इनवेस्टमेंट बैंकर्स ऑफ इंडिया (AIBI) ने भी अनुमान लगाया है कि अगले 2 फिस्कल ईयर में 1,000 कंपनियों के IPOs लॉन्च हो सकते हैं.
जल्द खुलने वाला है इन कंपनियों के IPOs
अगले 2 साल में कुछ दिग्गज कंपनियों का आईपीओ लॉन्च की प्लानिंग कर रही हैं. इनमें टेलीकॉम, ईवी, कंज्युमर इलेक्ट्रॉनिक और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं.
Reliance Jio - टेलीकॉम कंपनी जल्द ही पब्लिक इश्यू लाने पर विचार कर रही. इसका इश्यू 8 लाख करोड़ रुपए के वैल्यूएशन पर आ सकता है.
LG Electronics India - होम अप्लायंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी का प्लान आईपीओ के जरिए 15000 करोड़ रुपए जुटाने की है. आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस हो सकती है.
Ather Energy - इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी भी जल्द ही आईपीओ लॉन्च कर सकती है, जिसका टारगेट 4500 करोड़ रुपए जुटाने का है.
Zepto - क्विक कॉमर्स स्टार्टअप भी आईपीओ लाने की प्लानिंग कर रही, जोकि 1 अरब डॉलर जुटाने पर विचार कर रही. .
JSW Cement- कंपनी ने सेबी के पास आईपीओ का आवेदन भर दिया है, जिसका टारगेट 4000 करोड़ रुपए जुटाने का है.
NSDL- डिपॉजिटरी जल्द ही आईपीओ लाने पर विचार कर रही, जोकि ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के जरिए 3000 करोड़ रुपए जुटाने पर काम कर रही.
boAt- कंज्युमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड का प्लान पब्लिक लिस्टिंग है. कंपनी करीब 2000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च कर सकती है.

पिछला साल रहा धमाकेदार
आईपीओ मार्केट के लिहाज से पिछला साल 2024 धमाकेदार रहा था. भारत का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) का रहा, जोकि 27,870 करोड़ रुपए का रहा. इसके अलावा प्रमुख कंपनियों में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) का भी आईपीओ भी आया, जिसने पब्लिक इश्यू के जरिए 11,327 करोड़ रुपए जुटाए.
बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) का आईपीओ भी धमाकेदार रहा, जोकि 64 गुना भरा. कंपनी ने 6,500 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया. शेयर 136% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ. IPO की भरमार दरअसल भारत की तेजी से बढ़ रही डिजिटल इकोनॉमी है. साथ ही रिटेल निवेशकों और इंस्टिट्युशनल से मजबूत डिमांड है.
IPO मार्केट के लिए 2 बड़े ट्रिगर्स
सरकारी खर्च के चलते खपत बढ़ने का अनुमान है. इसका असर आईपीओ मार्केट में भी देखने को मिल सकता है. साथ ही GDP ग्रोथ से भी सपोर्ट मिल सकता है. क्योंकि साल 2030 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी 7.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है.
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications