Upcoming IPO 14 Feb: निवेशकों के लिए वैलेंटाइन डे पर निवेश करने का शानदार मौका आ गया है। 14 फरवरी को 3 आईपीओ का सब्सक्रिप्शन खुलने वाला है है। अगर आप भी लंबे समय से आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे थे तो चलिए आज आपको इन 3 आईपीओ के बारे में सारी डिटेल्स देते हैं।

क्वालिटी पावर आईपीओ (Quality Power IPO)
क्वालिटी पावर आईपीओ 858.70 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू 0.53 करोड़ शेयरों के नए इश्यू का संयोजन है, जो कुल 225.00 करोड़ रुपये है और 1.49 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल है, जो कुल 633.70 करोड़ रुपये है। क्वालिटी पावर आईपीओ का प्राइस बैंड ₹401 से ₹425 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 26 है।
क्वालिटी पावर आईपीओ का सब्सक्रिप्शन18 फरवरी, 2025 को बंद होगा। इस आईपीओ का अलॉटमेंट 19 फरवरी को होने की उम्मीद है। क्वालिटी पावर आईपीओ बीएसई, एनएसई पर लिस्ट होगा और संभावित लिस्टिंग 21 फरवरी तय की गई है।
साल 2001 में शुरू हुई क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विप्मेंट्स लिमिटेड ऊर्जा ट्रांसजिशन टूल और विद्युत टेक के बिजनेस में लगी हुई है।
रॉयलआर्क इलेक्ट्रोड्स आईपीओ (Royalarc Electrodes IPO)
रॉयलआर्क इलेक्ट्रोड्स आईपीओ 36.00 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू 18.00 लाख शेयरों के नए इश्यू का संयोजन है, जो कुल 21.60 करोड़ रुपये है और 12.00 लाख शेयरों ऑफर फॉर सेल है, जो कुल 14.40 करोड़ रुपये है।
रॉयलआर्क इलेक्ट्रोड्स आईपीओ 18 फरवरी को बंद होगा। रॉयलआर्क इलेक्ट्रोड्स आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 19 फरवरी को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।
रॉयलआर्क इलेक्ट्रोड्स आईपीओ का प्राइस बैंड ₹114 से ₹120 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1200 है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक निवेश की न्यूनतम राशि ₹1,36,800 है। साल 1996 में शुरू हुई, रॉयलआर्क इलेक्ट्रोड्स लिमिटेड वेल्डिंग कंज्यूमेब्लस जैसे वेल्डिंग इलेक्ट्रोड, फ्लक्स कोर्ड वायर, एमआईजी/टीआईजी वायर के विनिर्माण के बिजनेस से जुड़ी हुई है।
तेजस कार्गो आईपीओ (Tejas Cargo IPO)
तेजस कार्गो आईपीओ 105.84 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 63.00 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है।
तेजस कार्गो आईपीओ 18 फरवरी को बंद होगा। तेजस कार्गो आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 19 फरवरी को होने की उम्मीद है। तेजस कार्गो आईपीओ को एनएसई एसएमई पर लिस्ट किया जाएगा, जिसकी लिस्टिंग 24 फरवरी को हो सकती है।
तेजस कार्गो आईपीओ का प्राइस बैंड ₹160 से ₹168 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 800 है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि ₹1,28,000 है। एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (1,600 शेयर) है, जिसकी राशि ₹2,68,800 है।
मार्च 2021 में शुरु हुई तेजस कार्गो इंडिया लिमिटेड फरीदाबाद, हरियाणा में स्थित एक लॉजिस्टिक्स कंपनी है, जो पूरे भारत में सड़क मार्ग से आपूर्ति श्रृंखला परिवहन सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी लॉजिस्टिक्स, स्टील, ई-कॉमर्स, एफएमसीजी और व्हाइट गुड्स के साथ अलग-अलग क्षेत्रों को फुल ट्रक लोड (एफटीएल) के तहत एक्सप्रेस सड़क परिवहन सर्विस ऑफर करती है।
More From GoodReturns

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications