Unimech Aerospace IPO: यूनिमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग, हाई प्रीसिशन इंजीनियरिंग सलूशन प्रोवाइडर है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद कुछ ही दिनों में इस कंपनी का आईपीओ आने वाले है। आइए इस कंपनी के बारे में आपको अहम बातें बताते हैं।

IPO से इतने पैसे जुटाने की तैयारी
कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए उसने 19 अगस्त, 2024 को सेबी के पास डॉक्यूमेंट्स को सबमिट किया था। अगर आप भी इस आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो आपके बता दें कि ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) से मुख्य बातें दी गई हैं, जिसे कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर को प्रस्तुत किया था।
ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार, यूनिमेक एयरोस्पेस आईपीओ में 250 करोड़ रुपये का नया इश्यू और प्रमोटर और प्रमोटर समूह के शेयरधारकों द्वारा 250 करोड़ रुपये को बेचने का प्रस्ताव शामिल होगा। इस प्रस्ताव में कर्मचारियों द्वारा सब्सक्रिप्शन के लिए रिजर्वेशन भी शामिल है। इस कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।
बिक्री के लिए प्रपोजल में रामकृष्ण कमोजला, मणि पी और रजनीकांत बलरामन द्वारा 45-45 करोड़ रुपये, प्रीतम एसवी द्वारा 30 करोड़ रुपये और रश्मि अनिल कुमार द्वारा 85 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर शामिल हैं।
आईपीओ के पैसों का कहां इस्तेमाल करेगी कंपनी?
कंपनी ने डीआरएसपी में बताया है कि प्राइस बैंड और मिनिमम बिड लॉट को कंपनी और बुक रनिंग लीड मैनेजर के द्वारा निर्धारित किया जाएगा। कंपनी ने अपने डीआरएचपी में ये भी कहा कि फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग कैपिटल एक्सपेंडिचर के फाइनेंसेस को पूरा करने, कुछ उधारों के र्भुगतान या पूर्व भुगतान तथा कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
यूनिमेक एयरोस्पेस ने मशीनरी की खरीद के माध्यम से कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए 32.59 करोड़ रुपये और वर्किंग कैपिटल की जरूरत के लिए 25.28 करोड़ रुपये का उपयोग करने की योजना बनाई है।
कंपनी के बुक रनिंग लीड मैनेजर
केफिन टेक्नोलॉजीज इस इश्यू की रजिस्ट्रार है, जबकि आनंद राठी एडवाइजर्स और इक्विरस कैपिटल बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। साल 2016 में इंकॉपरेट हुई यूनीमेक एयरोस्पेस 'बिल्ड-टू-प्रिंट' और 'बिल्ड-टू-स्पेसिफिकेशन' सर्विस ऑफर करती है, जिसमें मशीनिंग, निर्माण, असेंबली, परीक्षण और क्लाइंट की आवश्यकताओं के आधार पर नए प्रोडक्ट्स का विकास शामिल है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
