Upcoming IPO This Week Tomorrow: आईपीओ से कई निवेशक मालामाल हुए हैं। इस हफ्ते कुल 9 आईपीओ आने वाले हैं। कल यानी 24 अक्टूबर को ऊषा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ आने वाला है। ये एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है जो अन्य NBFC, कॉरपोरेट्स, MSMEs और व्यक्तियों, विशेष रूप से महिला उद्यमियों को लोन प्रदान करती है। आइए इस आईपीओ की सारी डिटेल्स आपको बताते हैं।

इतना है Usha Financial Services IPO का प्राइस बैंड
Usha Financial Services IPO का प्राइस बैंड 160-168 रुपये प्रति शेयर है, जिसमें एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 800 शेयरों का है। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 34 हजार 400 रुपये है। 24 अक्टूबर को खुलने के बाद ये आईपीओ 28 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। कंपनी के शेयर 31 अक्टूबर को NSE SME पर लिस्ट होने की उम्मीद है।
ये हैं कंपनी के प्रमोटर्स
उषा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड आईपीओ 98.45 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है। ये 58.6 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इस कंपनी के प्रमोटर राजेश गुप्ता, अनूप गर्ग, गीता गोस्वामी, नूपुर गुप्ता और मेसर्स बीआर हैंड्स इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड हैं। इस इश्यू से प्राप्त फंड का उपयोग कंपनी पूंजी आधार को बढ़ाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी। कंपनी का AUM 30,695.76 लाख रुपये और नेटवर्थ 10,602.63 लाख रुपये है। उषा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है जो अन्य NBFC, कॉरपोरेट्स, MSMEs और व्यक्तियों, विशेष रूप से महिला उद्यमियों को लोन प्रदान करती है। कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन फाइनेंसिंग के लिए भी सर्विसेस देती है।
नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और यूनिस्टोन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड उषा फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। उषा फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ के लिए मार्केट मेकर एसएस कॉरपोरेट सिक्योरिटीज है।
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
