Upcoming IPO This Week: अगर आप आईपीओ में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 29 नवंबर को सुरक्षा डायग्नोस्टिक आईपीओ में आपको पैसे लगाने का मौका मिलने वाला है। सुरक्षा डायग्नोस्टिक आईपीओ 29 नवंबर को खुलेगा और 3 दिसंबर को बंद होगा। चलिए इसके प्राइस बैंड से लेकर लॉट साइज तक आपको सारी डिटेल्स फटाफट बताते हैं।

सुरक्षा डायग्नोस्टिक आईपीओ प्राइस बैंड (Suraksha Diagnostic Limited IPO Price Band)
सुरक्षा डायग्नोस्टिक आईपीओ का प्राइस बैंड 420-441 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 34 शेयरों का है और रिटेल इन्वेस्टर्स लिए मिनिमम निवेश राशि 14 हजार 994 रुपये है। सुरक्षा डायग्नोस्टिक आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 4 दिसंबर को होने की उम्मीद है। सुरक्षा डायग्नोस्टिक आईपीओ बीएसई, एनएसई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 6 दिसंबर को होग।
सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड के बारे में खास बातें (Suraksha Diagnostic Limited IPO Details)
साल 2005 में स्थापित हुई सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी परीक्षण और चिकित्सा परामर्श सर्विस प्रदान करता है। कंपनी के पास 8 Satellite Laboratories और 215 कस्टमर टचपॉइंट के साथ एक सेंट्रेल रिफेरेंस लैब है, जिसमें 30 जून, 2024 तक पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और मेघालय में 49 डायग्नोस्टिक केंद्र और 166 नमूना संग्रह केंद्र शामिल हैं। वित्त वर्ष 2024 के दौरान, इसने लगभग 1.14 मिलियन रोगियों की सेवा करते हुए लगभग 5.98 मिलियन परीक्षण किए थे। यह बुक बिल्ट इश्यू 846.25 करोड़ रुपये का है।
प्रमोटर सेलिंग शेयर होल्डर्स में ये हैं शामिल
प्रमोटर सेलिंग शेयर होल्डर्स में सोमनाथ चटर्जी, रितु मित्तल और सतीश कुमार वर्मा शामिल हैं. इस बीच, ऑर्बिमेड एशिया II मॉरीशस लिमिटेड, मुन्ना लाल केजरीवाल और संतोष कुमार केजरीवाल निवेशक विक्रय शेयरधारक हैं. चूंकि आईपीओ एक ओएफएस है, इसलिए पूरी आय विक्रय शेयरधारकों को जाएगी। इसके अलावा आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड , नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड सुरक्षा डायग्नोस्टिक आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications