Upcoming IPO This Week: आईपीओ में निवेश करना एक खास मौके की तरह है जिसमें मुनाफा तो तगड़ा मिलता है लेकिन जोखिम भी होता है। यह लंबे समय से निवेश करने वाले लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन भी हो सकता है। अगर आप भी आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि 13 नवंबर को नया आईपीओ खुलने जा रहा है। ओनिक्स बायोटेक आईपीओ के बारे में आपको फटाफट सारी डिटेल बताते हैं।

इस तारीख तक मिलेगा इस आईपीओ में पैसे लगाने का मौका (Onyx Biotec IPO)
ओनिक्स बायोटेक आईपीओ 13 नवंबर को खुलेगा और 18 नवंबर को बंद होगा। ओनिक्स बायोटेक आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 19 नवंबर को होने की उम्मीद है। ये आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 21 नवंबर पर होगी।
ओनिक्स बायोटेक आईपीओ का प्राइस बैंड (Onyx Biotec Limited IPO Price Band)
ओनिक्स बायोटेक आईपीओ का प्राइस बैंड ₹58 से ₹61 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 2000 शेयर है। रिटेल निवेशकों के द्वारा आवश्यक मिनिमम निवेश राशि 122,000 रुपये है। एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (4,000 शेयर) है, जिसकी राशि 244,000 रुपये है। इस बुक बिल्ट इश्यू के जरिये कंपनी ने 29.34 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बनाया है। यह 48.1 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है।
ओनिक्स बायोटेक के बारे में अहम जानकारी (Onyx Biotec IPO Details)
इस कंपनी के प्रमोटर संजय जैन, नरेश कुमार और फतेह पाल सिंह हैं। ओनिक्स बायोटेक लिमिटेड एक दवा कंपनी है जो इंजेक्शन के लिए स्टेराइल वाटर उपलब्ध कराती है और फार्मास्यूटिकल कांट्रेक्ट मैन्युफैक्चरर के रूप में कार्य करती है, जो भारतीय और विदेशी दोनों बाजारों के लिए ड्राई पाउडर इंजेक्शन और ड्राई सिरप की एक रेंज के ऑप्शन पेश करती है। इस कंपनी की हिमाचल प्रदेश के सोलन में दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं।
यूनिट एक की प्रतिदिन 638,889 यूनिट इंजेक्शन के लिए स्टेराइल वाटर के प्रोडक्शन की क्षमता है, जबकि यूनिट दो, एक ही शिफ्ट में प्रतिदिन 40,000 यूनिट ड्राई पाउडर इंजेक्शन और 26,667 यूनिट ड्राई सिरप का प्रोडक्शन करती है।
कंपनी के ग्राहकों में हेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेड, मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एरिस्टो फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, मैकलियोड्स फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड, मैप्रा लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड, एक्सा पैरेंटरल्स लिमिटेड, एफडीसी लिमिटेड, ज़ुवेंटस हेल्थकेयर लिमिटेड, अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, रिलायंस लाइफ साइंसेज लिमिटेड आदि शामिल हैं। इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि 31 जुलाई 2024 तक कंपनी के अलग-अलग विभागों में 175 कर्मचारी हैं।
More From GoodReturns

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications