Upcoming IPO 25 March: जब किसी कंपनी को फंड की जरूरत होती है तो वह कंपनी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ लेकर आती है। इसके जरिए लोग पैसा निवेश करते हैं और कंपनी की कुछ हिस्सेदारी उन्हें मिलती है। श्री अहिंसा नेचुरल्स (Shri Ahimsa Naturals) का आईपीओ लेकर आने वाली है। ये आईपीओ सब्सिक्रपि्शन के लिए 25 मार्च को खुलेगा और 27 मार्च तक इसमें आप पैसे लगा सकते हैं। यह इश्यू 73.81 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है।

श्री अहिंसा नेचुरल्स कंपनी के प्रमोटर्स और बुक रनिंग लीड मैनेजर (Shri Ahimsa Naturals IPO Details)
श्री अहिंसा नेचुरल्स आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर सृजन अल्फा कैपिटल एडवाइजर्स एलएलपी है , जबकि कैमियो कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
श्री अहिंसा नेचुरल्स आईपीओ का प्राइस बैंड (Shri Ahimsa Naturals IPO Price Band)
42.04 लाख शेयर्स के फ्रेश इश्यू के जरिए 50.02 करोड़ रुपये जुटाने की प्लानिंग है और 19.99 लाख ऑफर फॉर सेल शेयर से 23.79 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है। श्री अहिंसा नेचुरल्स आईपीओ का प्राइस बैंड 113-119 रुपये प्रति शेयर है। एक एप्लिकेशन के साथ मिनिमम लॉट साइज 1200 शेयरों का है और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए मिनिमम इन्वेस्ट राशि 1 लाख 35 हजार 600 रुपये है।
श्री अहिंसा नेचुरल्स लिमिटेड के बारे में जानकारी (Shri Ahimsa Naturals Limited IPO)
श्री अहिंसा नेचुरल्स लिमिटेड की शुरुआत साल 1990 में हुई थी। यह कंपनी कैफीन एन्हाइड्रस, ग्रीन कॉफी बीन एक्सट्रैक्ट और क्रूड कैफीन के मैन्युफैक्चरिंग और एक्सट्रैक्शन का काम करती है। इसके साथ ही कंपनी हर्बल एक्सट्रैक्ट्स का बिजनेस भी करती है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को अमेरिका, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, थाईलैंड आदि देशों में भी एक्सपोर्ट करती है। कंपनी के उत्पादों का उपयोग खाद्य एवं पेय पदार्थ, न्यूट्रास्यूटिकल्स, कॉस्मेटिक्स और फार्मास्युटिकल उद्योगों में किया जाता है, क्योंकि इनमें कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। सितंबर 30, 2024 तक, कंपनी ने प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट से साल 2024, साल 2023 और साल 2022 तक 3530.91 लाख रुपये, 7,463 रुपये और 9,988 लाख रुपये का रिवेन्यू जनरेशन किया है।
आईपीओ का रिजर्वेशन
पब्लिक इश्यू का लगभग 50% योग्य संस्थागत खरीदारों (qualified institutional buyers) के लिए, लगभग 35% रिटेल निवेशकों (retail investors) के लिए और बाकि 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (non-institutional investors) के लिए रिजर्व है।
आईपीओ फंड का कहां इस्तेमाल करेगी कंपनी?
कंपनी इस इश्यू से प्राप्त फंड का उपयोग श्री अहिंसा हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड (SAHPL) में राजस्थान में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए निवेश करने में करेगी और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए फंड का यूज करेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
