Upcoming IPO News in Hindi: आईपीओ मार्केट में एक्शन देखने को मिल रहा है. इक्विटी मार्केट में कमजोर सेंटीमेंट के बावजूद कंपनियों आईपीओ लॉन्च कर रही हैं. इस कड़ी में मक्के से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी परमेसु बायोटेक के पब्लिक इश्यू को लेकर भी अपडेट आ रहा है. मार्केट रेगुलेटर सेबी ने इसे 4 मार्च को मंजूरी दे दी है.
परमेसु बायोटेक आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने शुरुआत में नवंबर 2024 में सेबी को अपने आईपीओ डॉक्युमेंट्स जमा कराए थे. ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक यह आईपीओ 600 करोड़ रुपए का है.
₹600 करोड़ जुटाएगी कंपनी
IPO में 520 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 80 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल यानी OFS शामिल है. प्रमुख प्रमोटर्स में यूनिमार्क बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, स्पीडफास्ट ट्राकॉम लिमिटेड, आनंद स्वरूप आडवाणी, मणि स्वेता तेताली और हिमबिंदु तेताली शामिल हैं.
फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
IPO से जुटाई गई टोटल फंड में से 330 करोड़ रुपए मध्य प्रदेश में 1200 टन प्रतिदिन की क्षमता वाला नया प्लांट तैयार करने के लिए अलॉट किए जाएंगे. इसके अलावा 85 करोड़ रुपए का इस्तेमाल मौजूदा लोन के भुगतान के लिए किया जाएगा
दमदार है फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
परमेसु बायोटेक का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस दमदार है. FY2024 में कंपनी ने 629.29 करोड़ रुपए की आय और 40.34 करोड़ रुपए का टैक्स के बाद प्रॉफिट दर्ज किया. चालू वित्त वर्ष के लिए 30 सितंबर 2024 तक आय 409.39 करोड़ रुपए और टैक्स के बाद प्रॉफिट 26.85 करोड़ रुपए है.

पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर के तौर पर काम कर रहा है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रहा है.
प्रोडक्ट्स का रेंज
परमेसु बायोटेक लिमिटेड भारत में मक्के से बने स्पेशल प्रोडक्ट्स जैसे लिक्विड ग्लूकोज, कॉर्न ऑयल, कॉर्न सिरप और माल्टोडेक्सट्रिन में माहिर है. उनके प्रोडक्ट्स रेंज में देशी मक्का स्टार्च, संशोधित मक्का स्टार्च, लिक्विड ग्लूकोज, माल्टोडेक्सट्रिन पाउडर, जर्म्स, ग्लूटेन, फाइबर, कॉर्न स्टीप लिकर और समृद्ध फाइबर शामिल हैं.
कंपनी की प्रोडक्शन यूनिट आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के देवरापल्ली में है. इसके क्लाइंट लिस्ट इमामी पेपर मिल्स लिमिटेड, तुनाव फूड प्रोडक्ट्स एलएलपी, सिंघानिया फूड्स इंटरनेशनल और प्रयाग कंज्यूमर केयर प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं.
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
