Upcoming IPO: शेयर बाजार में जल्द ही 2 नई कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लेकर आ रही हैं. वाइंडिंग और कंडक्टिविटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी विद्या वायर्स और जयपुर की मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज को मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई है. ये दोनों कंपनियां मिलकर कुल 770 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही हैं.
विद्या वायर्स IPO की डीटेल्स
विद्या वायर्स इस IPO के जरिए 320 करोड़ रुपए जुटाएगी. इसमें नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और प्रमोटर्स की ओर से 1,00,00,000 शेयरों की बिक्री (ओएफएस) शामिल है. इन शेयरों की फेस वैल्यू 1 रुपए प्रति शेयर है. विद्या वायर्स आईपीओ से हासिल रकम का इस्तेमाल अपनी सहायक कंपनी अल्कु (Alcu) के जरिए एक नए प्रोजेक्ट शुरू करने, कुछ पुराने कर्ज चुकाने या आंशिक रूप से प्री-पे करने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी.
कंपनी के प्रमोटर्स श्यामसुंदर राठी, शैलेश राठी और शिल्पा राठी हैं. इस IPO का मैनेजमेंट मैपैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड और आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड करेंगे.

मंगल इलेक्ट्रिकल का 450 करोड़ का फ्रेश इश्यू
जयपुर की मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज का आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा. कंपनी इसके जरिए 450 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इसमें मौजूदा शेयरधारकों की ओर से कोई शेयर बिक्री के लिए नहीं रखा गया है. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपए है. कंपनी ने पिछले साल 24 दिसंबर को सेबी के पास अपने IPO के दस्तावेज जमा किए थे.
कंपनी सार्वजनिक पेशकश से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कई नए प्रोजेक्ट्स के लिए करेगी. इसमें से 96.03 करोड़ रुपए पुराने कर्ज को चुकाने या आंशिक रूप से प्री-पे करने, 120 करोड़ रुपये राजस्थान के सीकर जिले में रींगस स्थित यूनिट IV के विस्तार और जयपुर में मौजूदा हेड ऑफिस में जगह के बेहतर इस्तेमाल व स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के लिए, 122 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए और बाकी पैसा सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा.
मंगल इलेक्ट्रिकल्स इंडस्ट्रीज आईपीओ को मैनेज करने का जिम्मा सिस्टमैटिक्स कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड को सौंपा गया है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है. कंपनी के शेयर भी बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे.
More From GoodReturns

आज बंद हो रहे हैं Annu Projects और Sumax IPO: 5 बजे की डेडलाइन से पहले कर लें ये जरूरी काम

आज बंद हो रहे हैं 4 बड़े IPO: निवेश से पहले चेक करें UPI डेडलाइन और जरूरी नियम

आज खुले 2 नए IPO: लुमिनो और क्विक फॉरेंसिक में दांव लगाने का मौका, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications