Upcoming IPO: आईपीओ मार्केट में एक बार फिर धमाल मचने वाला है. क्योंकि कई कंपनियां मार्केट में पब्लिक इश्यू लॉन्च करने के लिए तैयार हैं. इस कड़ी में Aye Finance, Bluestone Jewellery और Lifestyle and GK Energy को मार्केट रेगुलेटर SEBI से फाइनल ऑब्जर्वेशन मिल चुका है. यानी इन कंपनियों के आईपीओ को मंजूरी मिल गई है. इन कंपनियों का उद्देश्य आईपीओ के जरिए फंड जुटाने का है. साथ ही इक्विटी मार्केट में लिस्ट होना भी शामिल है.
ज्वैलरी कंपनी लाएगी आईपीओ
बैंगलोर बेस्ड ब्लूस्टोन ज्वैलरी एंड लाइफ स्टाइल लिमिटेड (BlueStone Jewellery and Lifestyle Limited) भी आईपीओ लाएगा, जिसे सेबी से मंजूरी मिल गई है. कंपनी हीरे, गोल्ड, प्लैटिनियम और अन्य ज्वैलरी ऑफर करती है. इसका फेमस फ्लैगशिप ब्रांड "BlueStone" है. कंपनी ने 11 दिसंबर 2024 को SEBI के पास आईपीओ के डॉक्युमेंट्स जमा किए थे.
आईपीओ में ज्वैलरी कंपनी 1 रुपए के फेस वैल्यू से 1000 रुपए तक के लिए फ्रेश शेयर जारी करेगी, जिसका फेस वैल्यू 1 रुपए प्रति शेयर होगा. साथ ही मौजूदा निवेशकों की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) में 2,39,86,883 इक्विटी शेयरों की बिक्री होगी. IPO के लिए कंपनी ने एक्सिस कैपिटल, IIFL कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड को बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स नियुक्त किया है. वहीं, KFin टेक्नोलॉजीज, आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार है.
फ्रेश इश्यू से 500 करोड़ जुटाने की योजना
जीके एनर्जी लिमिटेड (GK Energy Limited) भी जल्द आईपीओ लॉन्च कर सकती है. इसे सेबी से मंजूरी मिल गई है. बता दें कंपनी ने 13 दिसंबर 2024 को आईपीओ के लिए आवेदन दिया था. IPO में 500 करोड़ रुपए के लिए फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जिनका फेस वैल्यू 2 रुपए प्रति शेयर होगा. साथ ही ऑफर फॉर सेल यानी OFS में मौजूदा शेयरहोल्डर्स 84 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे.

जीके एनर्जी ने आईपीओ में कर्मचारियों के लिए कुछ हिस्सा रिजर्व रखा है. IPO के लिए IIFL कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड और HDFC बैंक लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर्स अपॉइंट किया है. जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है. जीके एनर्जी का कारोबार सोलर पावर्ड एग्रीकल्चरल वाटर पंप सिस्टम्स के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कमीशनिंग (EPC) मुहैया कराना है.
गुरुग्राम बेस्ड कंपनी लाएगी आईपीओ
गुरुग्राम बेस्ड कंपनी Aye Finance एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी-मिडल लेयर (NBFC-ML) है, जो देश की माइक्रो-स्केल MSMEs पर फोकस करती है और इन्हें लोन बांटती है. कंपनी का टारगेट IPO के जरिए 1450 करोड़ रुपए जुटाने का है. इसके लिए कंपनी 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 885 करोड़ रुपए तक का फ्रेश इश्यू होगा, जबकि 565 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल यानी OFS होगा, जिसमें मौजूदा निवेशक और कॉरपोरेट की ओर से हिस्सा बिक्री होगी.
कंपनी ने 16 दिसंबर 2024 को आईपीओ के लिए आवेदन दिया था. Aye Finance के लिए एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, IIFL कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड, JM फाइनेंशियल लिमिटेड और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड बुकरनिंग लीड मैनेजर्स हैं. वहीं, KFin टेक्नोलॉजीज लिमिटेड रजिस्ट्रार है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
