Upcoming IPO: शेयर मार्केट में एक और आईपीओ की एंट्री होने वाली है। अहमदाबाद की कंपनी स्कोडा ट्यूब्स 28 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इस आईपीओ में निवेश से पहले फटाफट ये चेक कर लीजिए कि इसकी एहम डिटेल्स क्या है।

स्कोडा ट्यूब्स आईपीओ का सब्सक्रिप्शन (Scoda Tubes IPO Subscription Date)
स्कोडा ट्यूब्स का सब्सक्रिप्शन 30 मई तक सब्सक्राइब करने के लिए खुला रहेगा। कंपनी के शेयर्स का अलॉटमेंट 2 जून को हो सकता है। आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर 4 जून को हो सकती है।
स्कोडा ट्यूब्स प्राइस बैंड (Scoda Tubes IPO Price Band)
Scoda Tubes के IPO का प्राइस बैंड ₹130 से ₹140 प्रति शेयर तय किया गया है। मिनिमम लॉट साइज 100 शेयर्स का है और रिटेल इंवेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि ₹13,000 है। sNII यानी स्मॉल नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए मिनिमम लॉट साइज इन्वेस्टमेंट 15 लॉट यानी 1,500 शेयरों में निवेश करना जरूरी है, जिसकी कीमत ₹2,10,000 है। वहीं, bNII यानी बिग नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स को कम से कम 72 लॉट यानी 7,200 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा, जिसकी कीमत ₹10,08,000 है।
मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल लिमिटेड स्कोडा ट्यूब्स आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है और एमयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लिंक इंटाइम) इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। समर्थ पटेल, जागृतकुमार पटेल, रवि पटेल, सौरभ पटेल और विपुलकुमार पटेल कंपनी के प्रमोटर हैं।
कंपनी के बारे में डिटेल्स
Scoda Tubes Limited की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और यह कंपनी स्टेनलेस स्टील के ट्यूब्स और पाइप्स बनाने का काम करती है। कंपनी के प्रोडक्ट्स कैटेगरी मुख्य रूप से दो तरह के होते हैं इनमें सीमलेस ट्यूब्स/पाइप्स और वेल्डेड ट्यूब्स/पाइप्स शामिल हैं। इन दो कैटेगरी को मिलाकर कंपनी कुल पांच प्रकार की प्रोडक्ट लाइन बनाती है। इनमें स्टेनलेस स्टील सीमलेस पाइप्स, स्टेनलेस स्टील सीमलेस ट्यूब्स, स्टेनलेस स्टील सीमलेस "U" ट्यूब्स, स्टेनलेस स्टील इंस्ट्रूमेंटेशन ट्यूब्स और स्टेनलेस स्टील वेल्डेड ट्यूब्स और "U" ट्यूब्स शामिल है।
कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को "Scoda Tubes Limited" ब्रांड नाम से बेचती है। इसके ग्राहक मुख्य रूप से इंजीनियरिंग कंपनियां, EPC (Engineering, Procurement, and Construction) फर्म्स और अलग-अलग इंडस्ट्रियल कंपनियां हैं। इनके उत्पादों का इस्तेमाल ऑयल और गैस, केमिकल्स, फर्टिलाइजर्स, पावर, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, रेलवे और ट्रांसपोर्टेशन जैसे सेक्टर्स में किया जाता है।
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
स्कोडा ट्यूब्स ने अप्रैल-दिसंबर 2024 की अवधि के दौरान 361.2 करोड़ रुपये का रेवेन्यू रहा और 24.9 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए मुनाफा 77 प्रतिशत बढ़कर 18.3 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 31 प्रतिशत बढ़कर 400 करोड़ रुपये हो गया।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
