Upcoming IPO: शेयर बाजार में एक और आईपीओ आने वाला है। पाटिल ऑटोमेशन लिमिटेड का IPO ₹69.61 करोड़ का बुक बिल्डिंग इश्यू है। ये पूरी तरह से एक फ्रेश इश्यू है। इसके तहत कंपनी कुल 58.01 लाख नए शेयर जारी कर रही है।
निवेशकों के पास इस आईपीओ में निवेश करने का मौका 16 जून को खुलेगा और 18 जून को सब्सक्रिप्शन बंद होगा। शेयरों का अलॉटमेंट 19 जून को होने की उम्मीद है।

आईपीओ का प्राइस बैंड
पाटिल ऑटोमेशन का यह IPO NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा और लिस्टिंग तारीख 23 जून तय की गई है। पाटिल ऑटोमेशन लिमिटेड के IPO का प्राइस बैंड ₹114 से ₹120 प्रति शेयर तय किया गया है। निवेश के लिए मिनिमम लॉट साइज 1200 शेयरों का है।
कंपनी के प्रमोटर्स
सेरेन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, पाटिल ऑटोमेशन आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है। इसके अलावा पूर्वा शेयर रजिस्ट्री इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। कंपनी के प्रमोटर हैं मनोज पांडुरंग पाटिल, आरती मनोज पाटिल और प्रफुल्ल पांडुरंग पाटिल है।
इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए मिनिमम निवेश राशि ₹1,36,800 है। वहीं, HNI निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 2 लॉट यानी 2400 शेयरों का है, जिसकी कुल राशि ₹2,88,000 है।
कंपनी के बारे में डिटेल्स
पाटिल ऑटोमेशन लिमिटेड की शुरुआत 2015 में हुई थी, वेल्डिंग और लाइन ऑटोमेशन सॉल्यूशंस में स्पेशलाइजेशन रखती है। कंपनी के भारत में कुल पांच ऑपरेशनल यूनिट्स हैं, जिनमें से दो पुणे में स्थित हैं। यह कंपनी वेल्डिंग लाइन्स, असेम्बली लाइन्स, ऑटो हैंडलिंग, गैन्ट्रीज, प्रोडक्शन और टेस्टिंग के लिए स्पेशल मशीनें बनाने जैसी ऑटोमेशन सर्विसेस ऑफर करती है। कंपनी के पास कुल 4.6 लाख वर्ग फुट स्पेस है, जहां ये ऑपरेशंस होते हैं।
पाटिल ऑटोमेशन अपने क्लाइंट्स की जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज्ड ऑटोमेशन सिस्टम डिजाइन करती है, उन्हें तैयार करती है, टेस्ट करती है और इंस्टॉल भी करती है। इनमें स्पॉट, MIG और TIG वेल्डिंग लाइन्स, असेम्बली लाइन्स और स्पेशल पर्पस मशीनें शामिल हैं।
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
पाटिल ऑटोमेशन लिमिटेड की वित्तीय स्थिति में वित्त वर्ष 2024 और 2025 के बीच मजबूत सुधार देखने को मिला है। कंपनी की रेवेन्यू में 3% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि PAT में 49% का जोरदार उछाल देखने को मिला।
कंपनी इस आईपीओ फंड का इन कामों के लिए करेगी इस्तेमाल
Patil Automation IPO से प्राप्त शुद्ध राशि (Net Proceeds) का उपयोग कंपनी नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की स्थापना के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर को फंड के लिए करेगी। कंपनी द्वारा लिए गए कुछ कर्जों के एक हिस्से का रिपेमेंट करने के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
