Upcoming IPO: शेयर बाजार में 3 फरवरी से आईपीओ की लहर आ रही है। बजट पेश होने के अगले हफ्ते में निवेशकों के लिए आईपीओ में निवेश करने का सुनहरा मौका है। चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स का आईपीओ भी 4 फरवरी को खुल रहा है। ये 14.60 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। चलिए फटाफट इसके बारे में आपको बताते हैं।

कब होगी इस आईपीओ की लिस्टिंग?
चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ 4 फरवरी को खुलेगा और 6 फरवरी को बंद होगा। चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 7 फरवरी को होने की उम्मीद है। चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और संभावित लिस्टिंग 11 फरवरी तय की गई है। यह इश्यू पूरी तरह से 29.19 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है।
आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर (Chamunda Electricals IPO)
जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है , जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ के लिए मार्केट मेकर विइनेंस फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है ।
ये है प्राइस बैंड
चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ का प्राइस बैंड ₹47 से ₹50 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 3000 है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि ₹1,50,000 है। एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (6,000 शेयर) है, जिसकी राशि ₹3,00,000 है।
कंपनी के प्रमोटर्स
कंपनी के प्रमोटर श्री चिरागकुमार नटवरलाल पटेल, श्री नटवरभाई के राठौड़ और श्रीमती पूर्णिकाबेन सी पटेल हैं।
कंपनी के बारे में जानकारी
ये कंपनी जून 2013 में स्थापित हुई थी। इसके 66 केवी सबस्टेशनों के संचालन और मेंटेनेंस, 220 केवी सबस्टेशनों के लिए परीक्षण और कमीशनिंग, और 1.5 मेगावाट सौर एनर्जी प्रोडक्शन में माहिर है। कंपनी की सेवाओं में 220 केवी (डी क्लास) सबस्टेशनों के लिए ईएचवी श्रेणी के उपकरण, संरचनाएं, अर्थिंग, नियंत्रण केबल कार्य और अन्य संबंधित कार्य शामिल हैं।
कंपनी के पास 600 से अधिक इंजीनियरों, पर्यवेक्षकों और अन्य सहायक कर्मचारियों की एक टीम है जो जटिल परियोजनाओं को उच्च सटीकता के साथ संभालने के लिए सुसज्जित है। कंपनी के कारोबार को निम्नलिखित श्रेणियों में बांटा गया है।
आईपीओ से जुटाए फंड का कहां इस्तेमाल करेगी कंपनी?
नए परीक्षण किट और उपकरणों की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय को पूरा करने के लिए कंपनी इस फंड का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा कंपनी की वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं को वित्तपोषित करना है। टर्म लोन और नकद लोन का पुनर्भुगतान के अलावा अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी इस फंड का इस्तेमाल करेगी।
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
