Upcoming IPO 20th Feb: निवेशकों के पास कमाई करने का तगड़ा मौका आ गया है। 20 फरवरी को टेलीकॉम कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। एचपी टेलीकॉम इंडिया लिमिटेड आईपीओ 34.23 करोड़ रुपये का एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। यह 31.69 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। अगर आप भी लंबे समय से आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे थे तो अब आपके पास आईपीओ में निवेश करने का अच्छा मौका है। आइए इस आईपीओ के बारे में आपको खास बातें बताते हैं।

एचपी टेलीकॉम इंडिया लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड (HP Telecom India IPO Price Band)
एचपी टेलीकॉम कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹108 प्रति शेयर है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 1200 है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक मिनिमम निवेश राशि ₹1,29,600 है। एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (2,400 शेयर) है, जिसकी राशि 2,59,200 रुपये है।
एचपी टेलीकॉम इंडिया आईपीओ की लिस्टिंग (HP Telecom India IPO Timeline)
एचपी टेलीकॉम इंडिया आईपीओ 20 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 24 फरवरी को सब्सक्रिप्शन बंद होगा। एचपी टेलीकॉम इंडिया आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 25 फरवरी को होने की उम्मीद है। एचपी टेलीकॉम इंडिया आईपीओ को एनएसई एसएमई पर लिस्ट किया जाएगा। इसकी लिस्टिंग 28 फरवरी तय की गई है।
इंटरएक्टिव फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एचपी टेलीकॉम इंडिया आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है , जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। एचपी टेलीकॉम इंडिया आईपीओ के लिए मार्केट मेकर आफ्टरट्रेड ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड है।
कंपनी के बारे में अहम डिटेल्स (HP Telecom India IPO Details)
ये कंपनी मार्च 2011 में स्थापित हुई थी और शुरुआत में मोबाइल फोन और एक्सेसरीज के डिस्ट्रीब्यूशन पर ध्यान केंद्रित किया गया था। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2014-15 के दौरान गुजरात में सोनी एलईडी टीवी, मोबाइल और अन्य ब्रांडों के लिए विशेष वितरण अधिकार हासिल किए थे। इसने एलसीडी/एलईडी होम थिएटर, एयर कंडीशनर और अन्य उपकरणों को शामिल करने के लिए अपने प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो का भी विस्तार किया था।
वर्तमान में, एचपी टेलीकॉम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के चुनिंदा शहरों और गुजरात के प्रमुख शहर केंद्रों में एप्पल प्रोडक्ट्स ड्रिस्टीबुट करने वाला एकलौता डिस्ट्रीबुटर है। कंपनी इन क्षेत्रों में टेक लवर्स यूजर्स को ध्यान में रखते हुए iPhone, iPad, Mac और Apple Watch के साथ अन्य Apple आइटम्स की एक रेंज भी पेश की है।
कंपनी इस आईपीओ फंड का कहां इस्तेमाल करेगी? (HP Telecom India IPO News)
इस आईपीओ फंड की मदद से कंपनी अपने कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी और साथ ही, कंपनी अपने वर्किंग कैपिटल के लिए भी इस फंड का यूज करेगी।
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
वित्त वर्ष 24 में कंपनी का रेवन्यू 1079.77 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 8.6 करोड़ रुपये था। वहीं, चालू वित्त वर्ष में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि तक कंपनी का रेवेन्यू 594.19 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 5.24 करोड़ रुपये है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications