Upcoming IPO: नए हफ्ते में निवेशकों के लिए निवेश का बढ़िया ऑप्शन मिलने वाला है. क्योंकि आईपीओ बाजार में मंगलवार को नया पब्लिक इश्यू खुलने जा रहा है. अच्छी बात यह है कि आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 100 रुपए से भी कम है. बता दें कि यह कंपनी महाराष्ट्र बेस्ड है.
नए हफ्ते में निवेशक का मौका
एनएपीएस ग्लोबल इंडिया आईपीओ (NAPS Global India IPO) के लिए प्राइस बैंड 90 रुपए प्रति शेयर है. रिटेल निवेशकों को कम से कम 1,44,000 रुपए निवेश करना होगा. IPO 4 मार्च को खुलेगा, जिसमें हर एक एप्लिकेशन के लिए लॉट साइज 1600 शेयर होगा.
क्या करती है कंपनी?
एनएपीएस ग्लोबल इंडिया लिमिटेड महाराष्ट्र बेस्ड कंपनी है, जोकि अपैरल सप्लाई चेन में प्रमुख प्लेयर है. यह होलसेल में कपड़े इंपोर्ट करता है. कंपनी पूरे भारत में काम करती है. इसका चीन और हांगकांग में इसका एक मजबूत सप्लाई नेटवर्क है. यह बिजनेस-टू-बिजनेस मॉडल में ट्रेंडी डिज़ाइन और कलर ऑफर करता है. इसमें सूती, मखमल, लिनन जैसे कपड़े और महिलाओं के टॉप और पुरुषों की शर्ट जैसे अपैरल उपलब्ध हैं.

आईपीओ के लिए मैनेजर्स
यह आईपीओ 11.88 करोड़ रुपये का एक फिक्स वैल्यू वाला इश्यू है, जिसमें 13.20 लाख नए शेयर शामिल हैं. प्रमोटर पंकज जैन और रौनक मिस्त्री कंपनी को लीड करते हैं. पब्लिक ऑफरिंग में 50% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और बाकी हिस्सा अन्य निवेशकों के लिए रिजर्व है.
आर्यमन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड इस आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर है. कैमियो कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार अपॉइंट है.
NAPS Global India का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
वित्त वर्ष 2024 में NAPS ग्लोबल इंडिया की आय वित्त वर्ष 2023 में 26.01 करोड़ रुपए से बढ़कर 47.88 करोड़ रुपए हो गया. टैक्स के बाद मुनाफा वित्त वर्ष 2023 में 27 लाख रुपए से बढ़कर 1.45 करोड़ रुपए हो गया. 31 दिसंबर, 2024 तक राजस्व 1.53 करोड़ रुपए के टैक्स के बाद मुनाफा के साथ 52.83 करोड़ रुपए तक पहुंच गया.
आईपीओ अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट
आईपीओ 6 मार्च को बंद होगा. शेयरों अलॉटमेंट 7 मार्च तक होने की उम्मीद है. शेयर 10 मार्च तक डीमैट खातों में जमा हो जाने चाहिए और 11 मार्च तक बीएसई एसएमई में लिस्टिंग हो जाने चाहिए. मार्केट एनलिस्ट्स की रिपोर्ट है कि नॉन-लिस्टेड बाजार में एनएपीएस ग्लोबल इंडिया का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 0 रुपए है.
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
