Upcoming IPO News: निवेशकों के लिए एक शानदार खबर आ गई है। अगर आप आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो आपके पास एक और मौका आ गया है। गणेश इन्फ्रावर्ल्ड आईपीओ में अब आपको पैसे लगाने का अवसर मिलेगा। गणेश इन्फ्रावर्ल्ड आईपीओ 29 नवंबर को खुलेगा और 3 दिसंबर को बंद होगा।

ये है गणेश इन्फ्रावर्ल्ड आईपीओ का प्राइस बैंड (Ganesh Infraworld IPO Price Band)
गणेश इन्फ्रावर्ल्ड आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 4 दिसंबर को होने की उम्मीद है। गणेश इन्फ्रावर्ल्ड आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 6 दिसंबर तय की गई है। गणेश इन्फ्रावर्ल्ड आईपीओ का प्राइस बैंड 78 रुपये से 83 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 1600 शेयर है। रिटेल निवेशकों के लिए मिनिममराशि 132,800 रुपये है। एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (3,200 शेयर) है, जिसकी राशि ₹265,600 है।
गणेश इन्फ्रावर्ल्ड कंपनी के बारे में जानकारी (Ganesh Infraworld IPO Details)
गणेश इन्फ्रावर्ल्ड आईपीओ 98.58 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 118.77 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। साल 2017 में इस कंपनी की शुरुआत हुई थी। गणेश इन्फ्रावर्ल्ड लिमिटेड एक निर्माण कंपनी है जो इससे संबंधित सेवाओं की एक रेंज प्रदान करती है। कंपनी भारत भर में औद्योगिक, नागरिक, आवासीय और कॉमर्शियल भवनों के साथ-साथ सड़क, रेलवे, बिजली और जल वितरण परियोजनाओं के निर्माण में माहिर है।
कंपनी ने पश्चिम बंगाल में अपने कारोबार की शुरुआत की थी, अब इसका विस्तार राजस्थान, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा, झारखंड, बिहार, आंध्र प्रदेश जैसे कई राज्यों में हो चुका है।
इस आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल करेगी कंपनी
कंपनी इन पैसों के माध्यम से लंबे समय के लिए वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट प्रयोजन के लिए करेगी। आपको बता दें कि विवरो फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड गणेश इंफ्रावर्ल्ड आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि लिंक इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। गणेश इंफ्रावर्ल्ड आईपीओ के लिए मार्केट मेकर रिखव सिक्योरिटीज है।
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications