IPO Next Week: यदि आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं या फिर लिस्टिंग के बाद पैसा मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए आगामी सप्ताह कई नए अवसर लेकर आ रहा है। सोमवार 10 नवंबर से शुरु होने वाले कारोबारी हफ्ते में 6 नए IPO बाजार में दस्तक देंगे, जिनमें से 4 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं।

इसके अतिरिक्त, एडटेक स्टार्टअप फिजिक्सवाला (PhysicsWallah) का पब्लिक इश्यू भी इस दौरान खुलेगा। बाजार में पहले से खुले 4 IPO में भी निवेश का मौका बना रहेगा। इस हफ्ते 7 कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। आइए, इन सभी आईपीओ के बारे में से नज़र डालते हैं...
अगले हफ्ते आने वाले IPOs
एमवी फोटोवोल्टिक (Emmvee Photovoltaic) IPO
यह मेनबोर्ड IPO 11 नवंबर को खुलेगा और 13 नवंबर को बंद होगा, जिसका लक्ष्य ₹2900 करोड़ जुटाना है। इसके शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 18 नवंबर को संभावित है। प्रति शेयर प्राइस बैंड ₹206-₹217 है, और एक लॉट में 69 शेयर होंगे।
फिजिक्सवाला (PhysicsWallah) IPO
यह भी 11 नवंबर को खुलेगा और 13 नवंबर को बंद होगा। कंपनी ₹3480 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। निवेशक ₹103-₹109 प्रति शेयर के भाव पर 137 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। इसके शेयर भी 18 नवंबर को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं।
वर्कमेड्स कोर2क्लाउड (Workmates Core2Cloud) IPO
69.84 करोड़ रुपये का यह इश्यू 11 से 13 नवंबर तक खुलेगा। निवेशक ₹200-₹204 प्रति शेयर के मूल्य पर 600 शेयरों के लॉट में आवेदन कर सकते हैं। इसकी लिस्टिंग 18 नवंबर को BSE SME पर होने की उम्मीद है।
महामाया लाइफसाइंसेज (Mahamaya Lifesciences) IPO
इस ₹70.44 करोड़ के इश्यू में 11 से 13 नवंबर के बीच निवेश किया जा सकेगा। इसका प्राइस बैंड ₹108-₹114 प्रति शेयर है, और एक लॉट में 1200 शेयर हैं। कंपनी 18 नवंबर को BSE SME पर लिस्ट हो सकती है।
टेनेको क्लीन एयर (Tenneco Clean Air) IPO
₹3600 करोड़ का यह इश्यू 12 नवंबर को खुलेगा और 14 नवंबर को बंद होगा। प्रति शेयर प्राइस बैंड ₹378-₹397 है, जिसमें 37 शेयरों का लॉट होगा। इसकी लिस्टिंग 19 नवंबर को BSE और NSE पर होगी।
फुजियमा पावर सिस्टम्स (Fujiyama Power Systems) IPO
यह इश्यू 13 नवंबर को खुलेगा और 17 नवंबर को बंद होगा। इसके शेयर 20 नवंबर को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं। इस IPO के लिए प्राइस बैंड अभी तय नहीं किया गया है।
ये सात IPOs होंगे लिस्ट
फिनबड फाइनेंशियल (Finbud Financial) IPO
यह 6 नवंबर को खुला था और 10 नवंबर को बंद होगा। अब तक यह 1.21 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी ₹71.68 करोड़ जुटाना चाहती है, जिसका प्राइस बैंड ₹140-₹142 प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है। इसकी लिस्टिंग 13 नवंबर को NSE SME पर होगी।
पाइन लैब्स (Pine Labs) IPO
7 नवंबर को खुला यह IPO 11 नवंबर को बंद होगा। कंपनी ₹3899.91 करोड़ जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिसे अब तक 13% सब्सक्रिप्शन मिला है। इसका प्राइस बैंड ₹210-₹221 प्रति शेयर और लॉट साइज 67 शेयर है। यह 14 नवंबर को BSE और NSE पर लिस्ट होगा।
क्यूरिस लाइफसाइंसेज (Curis Lifesciences) IPO
27.52 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू 7 नवंबर को खुला था और 11 नवंबर तक खुला रहेगा। यह अब तक 3 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। निवेशक ₹120-₹128 प्रति शेयर के भाव पर 1000 शेयरों के लॉट में निवेश कर सकते हैं। इसके शेयर 14 नवंबर को NSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं।
शाइनिंग टूल्स (Shining Tools) IPO
17.10 करोड़ रुपये का यह इश्यू भी 7 नवंबर को खुला और 11 नवंबर को बंद होगा। इसे अब तक 49% सब्सक्रिप्शन मिला है। इसका प्राइस बैंड ₹114 प्रति शेयर है, और लॉट साइज 1200 शेयर है। यह 14 नवंबर को BSE SME पर लिस्ट हो सकता है।
Lenskart Solutions And Groww IPO
10 नवंबर को Lenskart Solutions BSE और NSE पर लिस्ट हो सकती है। इसके बाद 12 नवंबर को Groww के शेयर BSE और NSE पर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इसी दिन Shreeji Global FMCG की लिस्टिंग NSE SME पर संभावित है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications