Upcoming IPO Next Week: घरेलू आईपीओ मार्केट का माहौल इन दिनों गर्म है. एक के बाद एक आईपीओ लॉन्च हो रहे. इस कड़ी में रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर की सरकारी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ खुलने को तैयार है. रिटेल निवेशक अगले हफ्ते आईपीओ में बोली लगा सकते हैं. यह सरकारी कंपनी, पहले से लिस्ट PSU एनटीपीसी की सब्सिडियरी है, जोकि आईपीओ के जरिए 10000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए प्राइस बैंड 102-108 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया है. बता दें कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास 18 सितंबर 2024 को आवेदन किया था.
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ से जुड़ी 5 जरूरी बातें
- 19 से 22 नवंबर तक खुला रहेगा
- प्राइस बैंड: 102-108 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 138 शेयर
- इश्यू साइज: 10,000 करोड़ रुपए
- लिस्टिंग डेट: 27 नवंबर
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ
रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी के आईपीओ का साइज 10000 करोड़ रुपए का है. इसमें 10 रुपए के फेस वैल्यू से पर शेयर जारी किए जाएंगे. खास बात ये है कि आईपीओ में कर्मचारियों को प्रति शेयर 5 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है. निवेशकों को हर लॉट में 138 शेयर मिलेंगे. रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जोकि 14,904 रुपए के पेमेंट करना होगा. अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं.

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जीज के आईपीओ के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स IDBI कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज, HDFC बैंक, IIFL सिक्योरिटीज और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट हैं. जबकि ऑफर के लिए रजिस्ट्रार KFin टेक्नोलॉजीज हैं.
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी जीएमपी
आईपीओ खुलने से पहले सरकारी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का जीएमपी पॉजिटिव संकेत दे रहा है. ग्रे मार्केट में यह 3 रुपए के प्रीमियम पर है. इस लिहाज शेयर 111 रुपए के प्रीमिमय पर लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. हालांकि, यह अनअथरॉइज्ड मार्केट है, जिसको रेगुलेट नहीं किया जाता है.
दमदार है सरकारी कंपनी का कारोबार
FY24 में बिजली उत्पादन और ऑपरेटिंग क्षमता के लिहाज से एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, देश की सबसे बड़ी सरकारी रिन्युएबल एनर्जी कंपनी है. यह कंपनी ऊर्जा मंत्रालय के तहत आती है. 30 जून 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का पोर्टफोलियो 14,696 मेगावॉट का रहा, जिसमें 2,925 मेगावॉट का ऑपरेशनल प्रोजेक्ट्स और कॉन्ट्रैक्ट या मिले 11,771 मेगावॉट के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. इसके अलावा 10,975 मेगावॉट का प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं.


Click it and Unblock the Notifications