Upcoming IPO Next Week: आईपीओ मार्केट में अगले हफ्ते भी धूम रहेगी. मुंबई बेस्ड डेंटल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड का पब्लिक इश्यू खुलने वाला है. कंपनी अगले हफ्ते 13 जनवरी को ओपन हो जाएगा. कंपनी आईपीओ के जरिए 698 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए 407-428 रुपए प्रति शेयर के बीच प्राइस बैंड फिक्स किया है. प्री-आईपीओ यानी एंकर बुक 10 जनवरी को ओपन होगा, जिससे एंकर निवेशकों को भाग लेने का मौका मिलेगा.
IPO में जारी होंगे फ्रेश शेयर
आईपीओ में 138 करोड़ रुपए वैल्यू के इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. जबकि 560 करोड़ रुपए की वैल्यू के लिए 1.3 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में होगी. ओएफस में प्रमोटर राजेश व्रजलाल खाखर, समीर कमलेश मर्चेंट और निवेशक ऑर्बिमेड एशिया II मॉरीशस हिस्सा बिक्री करेंगे.
एक लॉट में मिलेंगे 33 शेयर
निवेशक 33 शेयरों वाले एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए न्यूनतम 14,124 रुपए का निवेश करना होगा. उसके बाद 33 शेयरों के मल्टीपल में बोलियाँ लगाई जा सकती हैं. आईपीओ ने कुल इश्यू साइज का 75% योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) को, 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) को और 10% खुदरा निवेशकों को रिजर्व है.
ऑर्बिमेड एशिया II मॉरीशस 1.16 करोड़ शेयर बेचेगा, जो OFS का 88.8% हिस्सा है, जो कि ड्राफ्ट डॉक्युमेंट में 1.14 करोड़ शेयरों की मुकाबले मामूली बढ़त है. शेयर अलॉटमेंट 16 जनवरी को तय है, जबकि बीएसई और एनएसई पर ट्रेडिंग 20 जनवरी से शुरू होगी.

फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
नए इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल लक्ष्मी डेंटल का कर्ज चुकाने, नई मशीनरी खरीदने और जनरल कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा. प्राइस बैंड के हाई एंड पर लक्ष्मी डेंटल का मार्केट कैप 2,300 करोड़ रुपए से ज्यादा होने का अनुमान है.
लक्ष्मी डेंटल डेंटल प्रोडक्ट्स की एक वाइड रेंज प्रदान करता है. जैसे कस्टम-मेड क्राउन और ब्रिज, क्लियर एलाइनर, थर्मोफॉर्मिंग शीट और बाल चिकित्सा दंत प्रोडक्ट शामिल है.
आईपीओ मैनेजर और रजिस्ट्रार डीटेल
नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इस पब्लिक इश्यू का मैनेज कर रहे हैं. लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड लक्ष्मी डेंटल के आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रहा है.
More From GoodReturns

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications