Upcoming IPO: आईपीओ मार्केट में बजट के बाद वाला हफ्ता धमाकेदार रहने वाला है. क्योंकि इसमें 5 कंपनियों के पब्लिक इश्यू खुलने वाले हैं. इन कंपनियों में चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, केन एंटरप्राइजेज लिमिटेड, एमविल हेल्थकेयर लिमिटेड, रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन मशीनरी लिमिटेड और एलिगेंस इंटीरियर्स लिमिटेड शामिल हैं.
प्राइमरी मार्केट में इन 5 कंपनियों के आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं, जिनमें में निवेशक फरवरी के पहले हफ्ते से ही बोली लगा सकते हैं. 3 फरवरी से शुरू हो रहे हफ्ते में 2 कंपनियों के आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी.
चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ (Chamunda Electricals IPO)
नए हफ्ते में खुलने जा रहे आईपीओ की लिस्ट में चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का नाम सबसे ऊपर है, जोकि मंगलवार से ओपन होने वाला है. कंपनी 14.60 करोड़ रुपए का एसएमई आईपीओ ला रही है. इसमें 29.19 लाख के फ्रेश शेयर शामिल हैं. निवेशक इस आईपीओ में 4 से 6 फरवरी तक बोली लगा सकते हैं.
चामुंडा इलेक्ट्रिल्स लिमिटेड कंपनी के शेयर 11 फरवरी को एनएसई एसएमई पर लिस्ट हो सकते हैं. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 47 से 50 रुपए के बीच तय किया गया है. इसमें रिटेल निवेशक कम से कम 1 लाख 50 हजार रुपए का निवेश कर सकते हैं.
केन एंटरप्राइजेज आईपीओ (Ken Enterprises IPO)
एसएमई सेगमेंट में खुलने जा रहे आईपीओ में केन एंटरप्राइजेज लिमिटेड का भी नाम शामिल है, जिसमें निवेशक बुधवार से बोली लगा सकते हैं. कंपनी का टारगेट आईपीओ के जरिए 83.65 करोड़ रुपए जुटाने का है. यह 5 फरवरी को खुलेगा और 7 फरवरी को बंद हो जाएगा. आईपीओ में प्राइस बैंड 94 रुपए प्रति शेयर फिक्स की गई है.
केन एंटर प्राइसेज में रिटेल निवेशक कम से कम 1 लाख 12 हजार 800 रुपए का निवेश कर सकते हैं. केन एंटरप्राइजेज अपैरल मैन्युफैक्चरिंग में काम करती है.

एमविल हेल्थकेयर आईपीओ (Amwill Healthcare IPO)
अगले हफ्ते एमविल हेल्थकेयर लिमिटेड का भी आईपीओ खुलने वाला है, जोकि 59.98 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है. आईपीओ 5 से 7 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 105 रुपए से 111 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है.
एमविल हेल्थकेयर में रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 1 लाख 33 हजार 200 रुपए का निवेश करना होगा. एमविल हेल्थकेयर डर्मा-कॉस्मेटिक डेवलपमेंट में माहिर है, जोकि मैन्युफैक्चरर और डिस्ट्रीब्युटर्स की हेल्प करती है.
रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन मशीनरी आईपीओ (Readymix Construction IPO)
एसएमई सेगमेंट पर खुलने जा रहे आईपीओ की लिस्ट में रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन मशीनरी लिमिटेड का भी आईपीओ शामिल है. कंपनी टारगेट पब्लिक इश्यू के जरिए 37.66 करोड़ रुपए जुटाना है. रिटेल निवेशक आईपीओ में 6 फरवरी से बोली लगा सकते हैं, जोकि 10 फरवरी को बंद हो जाएगा.
रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन मशीनरी आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 121 से 123 रुपए प्रति शेयर के बीच तय किया गया है. इसमें रिटेल निवेशकों से कम से कम 1 लाख 23 हजार रुपए का निवेश जरूरी है. बता दें कंपनी महाराष्ट्र के पुणे बेस्ड यह कंपनी कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने के कारोबार से जुड़ी हुई है.
एलिगेंज इंटीरियर्स आईपीओ (Eleganz Interiors IPO)
3 फरवरी से शुरू हो रहे हफ्ते में एलिगेंज इंटीरियर्स लिमिटेड का भी आईपीओ खुलेगा. कंपनी की प्लानिंग आईपीओ के जरिए 78.07 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. आईपीओ 7 फरवरी को खुलेगा और 11 फरवरी को बंद होगा.
आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 123 से 130 रुपए प्रति शेयर तय की गई है. इसमें कम से कम रिटेल निवेश 1 लाख 30 हजार रुपए होना चाहिए. एलिगेंज इंटीरियर्स का कारोबार कॉरपोरेट स्पेस और एयरपोर्ट लाउंज के लिए इंटीरियर सॉल्यूशन मुहैया करना है.
इन 2 शेयरों की होगी लिस्टिंग
आईपीओ खुलने के अलावा अगले हफ्ते 2 कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग होगी. इसमें मालपानी पाइप्स आईपीओ के शेयर 4 फरवरी को बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे. वहीं, डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर आईपीओ के शेयर 5 फरवरी को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे.
More From GoodReturns

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications