Upcoming IPO News: दिसंबर का पहला हफ्ता भारतीय शेयर बाजार में तगड़ी कमाई का रहने वाला हो सकता है, 2 दिसंबर से तीन नए आईपीओ में निवेश करने का आपको मौका मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि आप किन-किन आईपीओ में आप निवेश कर सकते हैं।

प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (Property Share Investment Trust IPO)
भारत की पहली रजिस्टर्ड स्मॉल एंड मीडियम रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) 'प्रॉपर्टी शेयर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट' की पहली स्कीम PropShare Platina का 353 करोड़ रुपये का IPO 2 दिसंबर को ओपन होने वाला है।
इसे Property Share REIT IPO भी कहा जा रहा है। इसका प्राइस बैंड 10 लाख-10.5 लाख रुपये प्रति यूनिट है। IPO की क्लोजिंग 4 दिसंबर को होगी। प्रॉपर्टी शेयर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट की स्कीम्स की यूनिट्स 9 दिसंबर से BSE और NSE पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगी।
प्रॉपर्टी शेयर आरईआईटी आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 5 दिसंबर को होने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी शेयर आरईआईटी आईपीओ बीएसई, एनएसई पर लिस्ट होगी और संभावित लिस्टिंग 9 दिसंबर को तय की गई है।
एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स आईपीओ (Emerald Tyre Manufacturers IPO)
एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स का आईपीओ 49.26 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स आईपीओ 5 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 9 दिसंबर को बंद होगा। एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 10 दिसंबर को होने की उम्मीद है। एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग 12 दिसंबर तय की गई है।
निसस फाइनेंस सर्विसेज आईपीओ (Nisus Finance Services IPO)
ये आईपीओ 114.24 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। निसस फाइनेंस सर्विसेज का आईपीओ 4 दिसंबर को खुलेगा और 6 दिसंबर को बंद होगा। निसस फाइनेंस सर्विसेज आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 9 दिसंबर को होने की उम्मीद है। निसस फाइनेंस सर्विसेज का आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 11 दिसंबर तय की गई है।
इनकी होगी लिस्टिंग
2 दिसंबर को Rajesh Power Services के शेयर BSE SME पर लिस्ट होंगे। इसके अलावा 3 दिसंबर को NSE SME पर C2C Advanced Systems और Rajputana Biodiesel की लिस्टिंग होगी। 4 दिसंबर को NSE SME पर Abha Power and Steel और Apex Ecotech के शेयर लिस्ट होंगे।
वहीं, 5 दिसंबर को NSE SME पर Agarwal Toughened Glass India की लिस्टिंग होगी। 6 दिसंबर को BSE, NSE पर Suraksha Diagnostic और NSE SME पर Ganesh Infraworld के शेयर लिस्ट होने वाले हैं।
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications