Upcoming IPOs Next Week: अगर आप आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर आ गई है। अगले हफ्ते यानी 25 नवंबर से 6 आईपीओ में पैसे निवेश करने का आपको मौका मिलने वाला है। आइए इनके बारे में आपको सारी डिटेल्स बताते हैं।

Rajesh Power Services Limited आईपीओ
आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25 नवंबर को खुलेगा और 27 नवंबर को बंद होगा। आईपीओ के लिए शेयर अलॉटमेंट 28 नवंबर को हो सकता है और कंपनी 2 दिसंबर को BSE SME में लिस्ट होने की उम्मीद है। यह एक बुक बिल्ट इश्यू है, जिसके जरिये कंपनी ने 160.47 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है। यह 93.47 करोड़ रुपये के मूल्य वाले 27.9 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू और 67 करोड़ रुपये के 20 लाख ऑफर फॉर सेल शेयरों का कॉम्बिनेशन है।
Rajesh Power Services IPO का प्राइस बैंड 319-335 रुपये प्रति शेयर है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 400 शेयरों का है। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 34 हजार रुपये है।
Abha Power and Steel आईपीओ
Abha Power and Steel IPO का प्राइस बैंड 75 रुपये प्रति शेयर है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 1600 शेयरों का है। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 20 हजार रुपये है। 27 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए ये आईपीओ खुलेगा और 29 नवंबर को बंद होगा। यह 38.54 करोड़ रुपये का एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है।
Rajputana Biodiesel आईपीओ
26 नवंबर को राजपूताना बायोडीजल लिमिटेड आईपीओ खुलने वाला है। इसके शेयरों की लिस्टिंग 3 दिसंबर को NSE SME पर होगी। राजपुताना बायोडीजल आईपीओ का प्राइस बैंड ₹125 से ₹130 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1000 शेयर है। रिटेल निवेशकों के द्वारा आवश्यक मिनिमम निवेश राशि ₹130,000 है। एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (2,000 शेयर) है, जिसकी राशि ₹260,000 है। यह इश्यू पूरी तरह से 19 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। राजपुताना बायोडीजल आईपीओ 26 नवंबर को खुलेगा और 28 नवंबर को बंद होगा।
Agarwal Toughened Glass India आईपीओ
इस आईपीओ का प्राइस बैंड 105-108 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 1200 शेयरों का है। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 29 हजार 600 रुपये है। ये आईपीओ 28 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 2 दिसंबर को बंद होगा। यह एक बुक बिल्ट इश्यू है और 58 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है।
Apex Ecotech आईपीओ
27 नवंबर को Apex Ecotech IPO का सब्सक्रिप्शन खुलने वाला है और 29 नवंबर को ये बंद हो जाएगा। एपेक्स इकोटेक आईपीओ का प्राइस बैंड 71 से 73 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 1600 शेयर है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 116,800 रुपये है।
Ganesh Infraworld आईपीओ
यह आईपीओ 29 नवंबर को खुलेगा और 3 दिसंबर 2024 को बंद होगा। गणेश इन्फ्रावर्ल्ड आईपीओ के एक लॉट में 1,600 शेयर होंगे और रिटेल इंवेस्टरों को न्यूनतम इतने शेयर लेने के लिए 132,800 रुपये देने होंगे। आईपीओ में 98.58 करोड़ का फ्रेश इश्यू होगा, जिसमें 10 रुपये प्रति शेयर की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर शामिल होंगे।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications