Upcoming IPO This Week: भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ का बाजार आने वाले हफ्ते में गुलजार रहने वाले हैं। 30 जून से शुरू हो रहे सप्ताह में निवेशकों के पास 7 नए पब्लिक इश्यू में निवेश करने का अवसर होगा। इनमें से दो आईपीओ मुख्य बोर्ड (Mainboard) सेगमेंट के हैं।

पुष्पा ज्वैलर्स आईपीओ (Pushpa Jewellers IPO): यह आईपीओ 30 जून को खुलकर 2 जुलाई को बंद होगा। कंपनी इस आईपीओ से 98.65 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। अलॉटमेंट 3 जुलाई को फाइनल होगा और शेयरों के एनएसई एसएमई पर 7 जुलाई को लिस्ट होने की उम्मीद है। इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 143-147 रुपये प्रति शेयर है और लॉट साइज 1000 शेयर का है।
सिल्की ओवरसीज आईपीओ (Silky Overseas IPO): 30.68 करोड़ रुपये का यह इश्यू 30 जून को खुलेगा और 2 जुलाई को बंद हो जाएगा। निवेशक 153-161 रुपये प्रति शेयर के प्राइस पर 800 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। शेयरों का अलॉटमेंट 3 जुलाई को फाइनल होने की उम्मीद है और एनएसई एसएमई (NSE SME) पर शेयरों की लिस्टिंग 7 जुलाई को हो सकती है।
सीडार टेक्सटाइल आईपीओ (Cedaar Textile IPO): 60.90 करोड़ रुपये का यह इश्यू 30 जून को खुलेगा। इसके लिए प्राइस बैंड 130-140 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर निर्धारित किया गया है। 2 जुलाई को इश्यू बंद होने के बाद, शेयर अलॉटमेंट 3 जुलाई को फाइनल होगा और शेयर 7 जुलाई को एनएसई एसएमई पर लिस्ट हो सकते हैं।
मार्क लॉयर आईपीओ (Marc Loire IPO): कंपनी 21 करोड़ रुपये जुटाने के उद्देश्य से 30 जून को यह इश्यू लॉन्च कर रही है। निवेशक 2 जुलाई तक 100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1200 शेयरों के लॉट में निवेश कर सकते हैं। आवंटन 3 जुलाई को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग बीएसई एसएमई (BSE SME) पर 7 जुलाई को होगी।
वंदन फूड्स आईपीओ: 30.36 करोड़ रुपये का यह इश्यू भी 30 जून को खुलेगा और 2 जुलाई को बंद होगा। बोली लगाने के लिए प्रति शेयर की कीमत 115 रुपये और लॉट साइज 1200 शेयर है। आईपीओ बंद होने के बाद, शेयरों का अलॉटमेंट 3 जुलाई को फाइनल होगा और बीएसई एसएमई पर शेयरों की लिस्टिंग 7 जुलाई को होने की उम्मीद है।
क्रिजैक आईपीओ (Crizac IPO): मेनबोर्ड सेगमेंट में 860 करोड़ रुपये का यह बड़ा इश्यू 2 जुलाई को खुलेगा और 4 जुलाई को बंद होगा। निवेशक 233-245 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर 61 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। आवंटन 7 जुलाई को फाइनल होगा और शेयर बीएसई और एनएसई (BSE, NSE) पर 9 जुलाई को लिस्ट होंगे।
ट्रैवल फूड सर्विसेज आईपीओ (Travel Food Services IPO): यह आईपीओ 3 जुलाई को खुलेगा और 7 जुलाई को बंद होगा। आवंटन 8 जुलाई को फाइनल होगा और शेयर बीएसई और एनएसई पर 10 जुलाई को लिस्टिंग होगी। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड की डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है।
इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
नए हफ्ते में, 1 जुलाई को मेनबोर्ड सेगमेंट में कल्पतरु (Kalpataru Projects International Limited), ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स (Globe Civil Projects) और एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेस (Ellenbarrie Industrial Gases) के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। उसी दिन, बीएसई एसएमई पर एजेसी ज्वैल (AJC Jewel), अब्राम फूड (Abram Food) और आइकॉन फैसिलिटेटर्स (Icon Facilitators) के शेयर लिस्ट होंगे।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications