Upcoming IPOs Next Week: अगला हफ्ता निवेशकों के लिए जबरदस्त होने वाला है। अगले हफ्ते 11 आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं। इनमें से 11 दिसंबर को 5 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। अगर आप भी आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो चलिए आपको इन आईपीओ के बारे में डिटेल देते हैं।

1. जंगल कैम्प्स इंडिया लिमिटेड आईपीओ (Jungle Camps India IPO)
इस कंपनी का फोकस एसएमई आईपीओ के जरिए 29.42 करोड़ रुपये जुटाना और शेयरों को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट करना है। 10 दिसंबर को यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुल कर 12 दिसंबर को बंद होगा। इसका का प्राइस बैंड 68-72 रुपये प्रति शेयर है।
एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 1600 शेयरों का है. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 15 हजार 200 रुपये है।
2. धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस लिमिटेड आईपीओ (Dhanlaxmi Crop Science IPO)
यह आईपीओ 23.80 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है। यह 43.28 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इसका प्राइस बैंड 52-55 रुपये प्रति शेयर है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 2000 शेयरों का है. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 10 हजार रुपये है। धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस एक टेक्नोलॉजी से संचालित बीज कंपनी है जो अलग-अलग खेत की फसलों और सब्जियों के लिए बीज को डेवलप, प्रोड्यूस, प्रोसेस और बेचती है।
3. टॉस द कॉइन लिमिटेड आईपीओ (Toss The Coin IPO)
यह आईपीओ 9.17 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है और यह 5.04 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इसका प्राइस बैंड 172-182 रुपये प्रति शेयर है। 10 दिसंबर को ये आईपीओ खुलेगाऔर 12 दिसंबर को यह इश्यू बंद होगा। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 9 हजार 200 रुपये है। टॉस द कॉइन लिमिटेड एक मार्केटिंग कंसल्टिंग कंपनी है जो ग्राहकों को कस्टम-मेड मार्केटिंग सेवाएं प्रदान करती है।
4. विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड आईपीओ (Vishal Mega Mart IPO)
यह आईपीओ 11 दिसंबर को खुल कर 13 दिसंबर को बंद होगा और यह 8000 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 14 हजार 820 रुपये है।विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड 74-78 रुपये प्रति शेयर है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 190 शेयरों का है। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 14 हजार 820 रुपये है।
5. वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड आईपीओ (Mobikwik IPO)
वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड आईपीओ 11 दिसंबर को खुल कर 13 दिसंबर को बंद होगा। ये 572 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है। इश्यू का प्राइस बैंड 265-279 रुपये प्रति शेयर है और एक एप्लिकेशन के साथ मिनिमम लॉट साइज 53 शेयरों का है।
रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 14 हजार 787 रुपये है। यह ऑनलाइन चेकआउट, क्विक क्यूआर स्कैन और भुगतान, मोबिक्विक वाइब, मोबिक्विक ईडीसी मशीन और मर्चेंट कैश एडवांस जैसी भुगतान सर्विस ऑफर करता है।
6. साई लाइफ साइंसेज आईपीओ (Sai Life Sciences IPO)
यह आईपीओ 11 दिसंबर को खुलेगा और 13 दिसंबर को बंद होगा। यह 3042.62 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है। इसका प्राइस बैंड 522-549 रुपये है और एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 27 शेयरों का है। साई लाइफ साइंसेज आईपीओ के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और Iifl Securities बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
7. सुप्रीम फैसिलिटी मैनेजमेंट लिमिटेड आईपीओ (Supreme Facility Management IPO)
यह 65.79 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है और इसका प्राइस बैंड 72-76 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। 11 दिसम्बर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल कर 13 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी की इस बुक बिल्ट इश्यू से 50 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इस इश्यू से प्राप्त धनराशि का उपयोग कंपनी अपनी कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने इनऑर्गेनिक पहल को आगे बढ़ाने के लिए करेगी। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 21 हजार 600 रुपये है।
8. पर्पल यूनाइटेड सेल्स लिमिटेड आईपीओ (Purple United Sales IPO)
इस आईपीओ का प्राइस बैंड 121-126 रुपये प्रति शेयर है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 1000 शेयरों का है। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 26 हजार रुपये है। यह 32.81 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 11 दिसंबर को खुल कर 13 दिसंबर को बंद होगा। 16 दिसंबर को शेयर अलॉटमेंट होगा।
9. यश हाईवोल्टेज लिमिटेड आईपीओ (Yash Highvoltage IPO)
12 दिसंबर को यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुल कर 16 दिसंबर को बंद होगा और यह 75.35 लाख शेयरों का एक बुक बिल्ट इश्यू है, जिसका प्राइस बैंड अभी तय नहीं है। यश हाईवोल्टेज आईपीओ 12 दिसंबर, 2024 को खुलेगा और 16 दिसंबर, 2024 को बंद होगा। यश हाईवोल्टेज आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और लिस्टिंग 19 दिसंबर तय की गई है।
10. इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस लिमिटेड आईपीओ (Inventurus Knowledge Solutions IPO)
यह आईपीओ 12 दिसंबर को खुल कर 16 दिसंबर को बंद होगा। यह 1.88 करोड़ शेयरों का बुक बिल्ट इश्यू है, जिसका प्राइस बैंड तय नहीं हुआ है।
11.इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (इंडिया) लिमिटेड आईपीओ (International Gemological Institute IPO)
अगले हफ्ते आईपीओ बाजार में एक और कंपनी का पब्लिक इश्यू खुलने वाला है। इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IGI) का आईपीओ 13 दिसंबर को रिटेल निवेशकों के लिए ओपन हो जाएगा। कंपनी की योजना IPO के जरिए 4,225 करोड़ रुपए जुटाना है। आईजीआई का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 12 दिसंबर को ही खुल जाएगा. पब्लिक इश्यू में बोली लगाने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर होगी। IPO में 1,475 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी होंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications