Upcoming IPO This Week: अगर आप आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो अगला हफ्ता आपको बढ़िया मौका मिलने वाला है। 6 जनवरी से 7 नए आईपीओ में निवेश करने का मौका आपको मिलने वाला है। वहीं,लिस्टिंग की बात करें तो कई कंपनियों की लिस्टिंग भी इस हफ्ते होने वाली है। चलिए फटाफट इनके बारे में आपको बताते हैं।

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग आईपीओ (Standard Glass Lining Technology IPO)
स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग आईपीओ 6 जनवरी को खुलेगा और इसका प्राइस बैंड ₹133 से ₹140 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 107 है। कंपनी के प्रमोटर नागेश्वर राव कंडुला, कंडुला कृष्णा वेनी, कंडुला रामकृष्ण, वेंकट मोहन राव कतरागड्डा, कुदरवल्ली पुन्ना राव और मेसर्स एस2 इंजीनियरिंग सर्विसेज हैं।
इसके शेयरों की लिस्टिंग NSE, BSE पर 13 जनवरी को होगी।
कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट इनविट (Capital Infra Trust InvIT)
कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट इनविट 7 जनवरी को खुलेगा और 9 जनवरी को बंद होगा। कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट इनविट के लिए अलॉटमेंट 10 जनवरी को होने की उम्मीद है। इश्यू क्लोज होने के बाद यूनिट्स में ट्रेडिंग BSE, NSE पर 14 जनवरी से शुरू होगी।
इंडोबेल इंसुलेशन आईपीओ (Indobell Insulation IPO)
इंडोबेल इंसुलेशन आईपीओ का प्राइस बैंड ₹46 प्रति शेयर है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 3000 है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक मिनिमम निवेश राशि ₹1,38,000 है। 10.14 करोड़ रुपये का यह इश्यू 6 जनवरी को खुलकर 8 जनवरी को बंद होगा। शेयर BSE SME पर 13 जनवरी को लिस्ट होंगे।
बीआर गोयल आईपीओ (B.R.Goyal Infrastructure IPO)
बीआर गोयल आईपीओ 7 जनवरी को खुलेगा और 9 जनवरी को बंद होगा। बीआर गोयल आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग 14 जनवरी तय की गई है।
इसका प्राइस बैंड 128-135 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 1000 शेयर है।
अवाक्स अपैरल्स एंड ऑर्नामेंट्स का आईपीओ (Avax Apparels And Ornaments IPO)
अवाक्स अपैरल्स एंड ऑर्नामेंट्स का आईपीओ 1.92 करोड़ रुपये का फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 2.74 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। अवैक्स अपैरल्स एंड ऑर्नामेंट्स आईपीओ 7 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 9 जनवरी, 2025 को बंद होगा।
डेल्टा ऑटोकॉर्प आईपीओ (Delta Autocorp IPO)
डेल्टा ऑटोकॉर्प आईपीओ 54.60 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू 7 जनवरी को खुलेगा और 9 जनवरी को बंद होगा। शेयर NSE SME पर 14 जनवरी को लिस्ट होंगे। डेल्टा ऑटोकॉर्प आईपीओ का प्राइस बैंड ₹123 से ₹130 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक आईपीओ (Quadrant Future Tek IPO)
क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक आईपीओ 290.00 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक आईपीओ 7 जनवरी को खुलेगा और 9 जनवरी को बंद होगा। क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक आईपीओ का प्राइस बैंड ₹275 से ₹290 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
Leo Dry Fruits and Spices के शेयर BSE SME पर 8 जनवरी को लिस्ट होंगे। Davin Sons और Parmeshwar Metal के शेयर BSE SME पर 9 जनवरी को लिस्ट होंगे। Fabtech Technologies की लिस्टिंग BSE SME पर 10 जनवरी को होगी। नए सप्ताह में Indo Farm Equipment IPO 7 जनवरी को BSE, NSE पर लिस्ट होगा और इस दिन Technichem Organics की लिस्टिंग बीएसई एसएमई पर होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 4 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 30,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications