Upcoming IPO in Hindi: मुंबई बेस्ड कंपनी प्रायोरिटी ज्वेल्स लिमिटेड पब्लिक इश्यू लॉन्च करने के लिए काम कर रही है. इसके लिए कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा कर दिया है. इसका मकसद आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए फंड जुटाना है. बता दें कि कंपनी किफायती हीरे जड़े सोने और प्लेटिनम के ज्वैलरी कारोबार में माहिर है.
ज्वैलरी कारोबार में है कंपनी
प्रायोरिटी ज्वेल्स के इस आईपीओ में 54,00,000 इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है, जिनमें हर शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपए है. IPO बुक-बिल्डिंग प्रोसेस के जरिए ऑपरेट किया जाएगा. पब्लिक इश्यू में 50% तक हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) को अलॉट किया जाएगा. गैर-संस्थागत निवेशकों को कम से कम 15% मिलेगा, जबकि रिटेलर्स को 35% मिलेगा. IPO के लिए मेफकॉम कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर है.
फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
IPO से जुटाई रकम का कंपनी 75 करोड़ रुपए रकम को कर्ज भुगतान के लिए करेगी. इसके अलावा कुछ फंड्स को सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा. कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पर भी विचार कर सकती है, जिससे आईपीओ साइज 20% तक कम हो सकता है.

कंपनी को 15 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस
2007 में शुरू हुई प्रायोरिटी ज्वेल्स को ज्वैलरी बनाने में 15 सालों से ज्यादा का अनुभव है. इसके प्रोडक्ट रेंज में अंगूठियां और झुमके जैसे आइटम शामिल है. साथ ही अवसर के लिए अपैरल बनाती है. कंपनी ग्राहकों के ऑर्डर के बेस पर लैब बेस्ड हीरे की ज्वैलरी भी बनाती है. इसके ग्राहकों में कैरेटलेन ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड और कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. 31 दिसंबर 2024 तक अकेले भारत में इसके 200 से ज़्यादा ग्राहक थे, जिनमें 159 स्वतंत्र ज्वैलर्स और 35 ज्वैलरी चेन शामिल थे.
एक्सपोर्ट मार्केट और कंपनी की मौजूदगी
कंपनी भारत में 2 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी ऑपरेट करती है, जो घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट का सपोर्ट करती हैं. इसने भारत के 21 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में अपनी पहुंच बनाई है. इसके अलावा अमेरिका, यूएई, हांगकांग और नॉर्वे जैसे देशों को प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करती है. एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ इश्यू के लिए रजिस्ट्रार के रूप में कार्य करता है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
